हजारीबाग में दरिंदगी से उबाल: झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव पीड़ित परिजनों से मिले

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले ने तूल पकड़ा। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

हजारीबाग में दरिंदगी से उबाल: झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव पीड़ित परिजनों से मिले
पीड़ित परिवार से मिले युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव।
  • हजारीबाग में दरिंदगी के खिलाफ गुस्सा

हजारीबाग (Threesocieties.com Desk): झारखंड में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड: हजारीबाग दुष्कर्म मर्डर मामले में पुलिस रेस, DGP ने गठित की SIT, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख व्यक्त करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दरिंदगी समाज के लिए कलंक है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

पीड़ित परिवार से मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा

घटना के बाद कुमार गौरव अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि युवा कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, “यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा नहीं दिलाई जाती।”

“न्याय मिलने तक साथ” का संकल्प

युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव ने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और न्याय की लड़ाई है। झारखंड युवा कांग्रेस की पूरी टीम ने स्पष्ट किया है कि वह पीड़ित परिवार के साथ न्याय मिलने तक खड़ी रहेगी और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाती रहेगी।