- IIT धनबाद की कंपनी टैक्समिन के साथ भी एग्रीमेंट की प्लानिंग
धनबाद। IIT ISM टेक्नलॉजी फिल्ड में UG और PG कोर्सकोर्स शुरू करने की तैयारी में है। यह कोर्स कुछ अलग होगा, क्योंकि आइआइटी धनबाद यह कोर्स आस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर तैयार करेग। इस नये कोर्स पर मंथन सोमवार से शुरू हो गया है।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
अगले तीन दिनों तक न केवल अंडर ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन कोर्स, बल्कि शोध रिसर्च के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशा जायेगा। आस्ट्रेलिया की कार्टिन यूनिवर्सिटी के डीन इंटरनेशनल, डब्ल्यूएसएम के एचओडी, केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. विष्णु के साथ आइआइटी धनबाद की बैठक सोमवार को शुरू हो गई। आइआइटी धनबाद के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि आस्ट्रेलिया के साथ इसके पूर्व भी पीएचडी और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के तहत दोनों के बीच कई कोर्स चलाये जा रहे हैं। फिलहाल research work को बढ़ावा देने पर चर्चा की जायेगी।उन्होंने बताया कि संयुक्त डिग्री प्रोग्राम और भविष्य में शोध अनुसंधान में एक दूसरे से सहयोग और एमओयू भी किया जायेगा।आइआइटी धनबाद की कंपनी टैक्समिन के साथ भी एग्रीमेंट करने की योजना है, ताकि दोनों संस्थानों के बीच साझा कार्यक्रम शुरू किया जा सकें।
उन्होंनेबताया कि 15 जून को आस्ट्रेलिया की कांसुलेट जनरल भी आइआइटी पहुंचेंगी। इस दौरान माइनिंग इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, अप्लाइड जियोफिजिक्स और फ्यूल मिनरल तथा मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग का दौरा करेंगे। डीन इंटरनेशनल रिलेशन प्रो. आर एम भट्टाचार्य ने बताया कि कार्टिन यूनिसर्विटी के साथ संयुक्त पीएचडी प्रोग्राम चलाया जा रहा है। आइआइटी धनबाद के कई छात्र वहां से पीएचडी भी कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर आइआइटी आइएसएम आस्ट्रेलिया के पांच यूनिवर्सिटीज के साथ research और शैक्षणिक कोर्स के तहत एग्रीमेंट कर चुका है। इन यूनिवर्सिटीज में क्विसलैंड, न्यू कैसल यूनिविर्सटी, यूनिवर्सिटी आफ साउथवेल्स आदि शामिल है।
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एचओडी भी आइआइटी आइएसएम आ रहे हैं। पूर्व से आइआइटी आइएसएम रिसर्च और शैक्षणिक स्तर पर कई संस्थानों के साथ साझा कार्यक्रम चला रहा है। अब इस दिशा में एक कदम और बढ़ाने के लिए संस्थान आस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी के अफशरों से बातचीत के बाद माइनिंग, केमिकल सहित अन्य क्षेत्रों में भी ज्चाइंट रिसर्च के लिए एमओयू करेगा।