नई दिल्ली। इंडिया ने राजकोट में शनिवार को खेले गये तीसरे  और निर्णायक टी20 मुकाबले में श्रीलंका को को 91 रनों से हरा दिया है। सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के दम पर इंडिया ने श्रीलंका को 229 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम 137 रन पर सिमट गई। इस तरह इंडिया 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़े:CMOAI सेंट्रल कमेटी का चुनाव संपन्न, BCCL के संजय कुमार सिंह एके झा बने वाइस प्रेसिडेंट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 228 रन बनाये। टीम ने पहले पावरप्ले में दो विकेट खोकर 53 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (1) के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी (35) ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। करुणारत्ने ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वहीं, दूसरे छोर पर शुभमन गिल ने अच्छे टच में नजर आए।

मिस्टर 360 डिग्री ने जड़ा सेंचुरी
इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव ने तुफानी पारी खलेते हुए 45 बॉल पर सेंचुरी जड़ा। उन्िहोंने  गिल के साथ मिलकर 53 गेंद पर 111 रन की साझेदारी की। सूर्या ने 51 बॉल पर 112 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी के दौरान सात चौके और नौ छक्के जड़े। शुभमन गिल 36 बॉल पर 46 रन की पारी खेली। हार्दिक और हुड्डा बड़ी पारी खेल पाने में नाकाम रहे। अक्षर पटेल ने नौ बॉल पर नाबाद 21 रन की कैमियों पारी खेली। श्रीलंका के दिलशान मधुशंका को दो और रजिता, करुणारत्ना और हसरंगा को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका की पारी 137 रन पर सिमटी
टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने साधी हुई शुरुआत की। पहली विकेट 44 के स्कोर पर गिरी। कुसल मेडिंस 15 रन बनाकर अक्षर का शिकार बने। इसके बाद समयातंराल पर विकेट गिरता रहा। कुसल मेडिंस ने 23 रन की पारी खेली। धनंजय डीसिल्वा ने 22 रन, कप्तान दासुन शानका ने 23 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई और बल्लेबाज कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। इंडिया की तरफ से अर्शदीप ने तीन, हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और चहल को दो-दो विकेट मिला। एक विकेट उमरान मलिक के नाम रही।
सूर्या को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं, अक्षर पटेल ने अपने ऑलराउंडर परफॉर्मर से प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।