Advertisement
  • धनबाद के श्रद्धालु ने बाबा मंदिर कैंपस में लगाने के लिए दिये दो स्केलेन हाइपरचार्ज कोरोना कैनन मशीन 

देवघर। देवघर बाबा मंदिर कैंपस में कोरोना वायरस संक्रमण को कम करने के मद्देनजर दो स्केलेन हाइपरचार्ज मशीन लगेगा। धनबाद के श्रद्धालु अजय कुमार ने दो स्केलेन हाइपरचार्ज मशीन दान में दिये हैं. एक मशीन को मंदिर गर्भगृह में व दूसरा मशीन को बाबा मंदिर के मंझला खंड में लगाया जायेगा। श्रद्धालु अजय कुमार ने डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह एवं मंदिर प्रभारी सह एसडीओ दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर मंदिर कर्मी राज नारायण श्रृंगारी को स्केलेन हाइपरचार्ज कोरोना कैनन की दो मशीन सौंपी।
स्केलेन हाइपरचार्ज मशीन
बेंगलुरु स्थित संगठन डी स्केलीन (De Scalene) की रिसर्च विंग स्केलेन हाइपरचार्ज कोरोना कैनल (SHYCOCAN) नामक इस डिवास को तैयार किया है। दावा किया गया है कि इस डिवाइस के उपयोग से कोरोना वायरस को बेअसर किया जा सकेगा। इस डिवाइस को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और यूरोपियन यूनियन (EU) से भी मंजूरी मिली है। संगठन डी स्केलीन के अध्यक्ष डॉक्टर राजा विजय कुमार के अनुसार यह डिवाइस किसी भी बैक्टीरिया या फंगस को नहीं मारेगा, बल्कि कोरोना वायरस के कणों को बेअसर कर देगा। यह 10 हजार घन फीट के क्षेत्र को कवर करेगा।

ADVERTISEMENT

ऐसे करता काम
स्केलेन हाइपरचार्ज कोरोना कैनन एक छोटे ड्रम की तरह दिखता है। इसके कहीं भी आसानी से फिट किया जा सकता है। दावा किया गया है कि इस डिवाइस से कोरोना वायरस में मौजूद स्पाइक प्रोटीन या एस प्रोटीन को बेअसर करने में प्रभावी होता है। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आयी है कि यह डिवाइस किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को ठीक नहीं कर सकता है, लेकिनकोरोना वायरस के फैलने से रोकने में प्रभावी हो सकता है।

चौबिस घंटे कार्य करने में सक्षम
श्रद्धालु अजय कुमार ने कहा कि एक मशीन की कीमत लगभग 20 हजार रुपये है। यह मशीन लगातार 24 घंटे और सातों दिन काम करने में सक्षम है। इसमें से एक मशीन को बाबा मंदिर गर्भ गृह एवं दूसरे को मंझला खंड में लगाया जायेगा। यह हवा और सतह पर पैदा होने वाले कोरोना वायरस सहित सभी प्रकार के वायरस को निष्क्रिय कर देता है।