लातेहार। लातेहार पुलिस ने बालूमाथ पुलिस  स्टेशन एरियाके ग्राम राजगुरु जिरहुला टोला के उत्तर पहाड़ी जंगल के पास से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एक्टिव मेंबर प्रदीप कुमार गंझू को रायफल के साथ अरेस्ट किया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी है। 

ADVERTISEMENT

पलामू: रोड में लूटपाट करने वाले चार क्रिमिनल अरेस्ट, देसी कट्टा-जिंदा कारतूस व बाइक बरामद
एसपी ने  बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ पुलिस स्टेशन एरिया के ग्राम राजगुरु जिरहुला टोला के उत्तर पहाड़ी जंगल के पास प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू आक्रमण अपने सात-आठ हथियारबंद सदस्यों के साथ लेवी एवं रंगदारी लेने तथा किसी नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में एकत्रित हुआ है। बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड की गई।  उग्रवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य चतरा जिले के लुकइयां निवासी प्रदीप कुमार गंझू पिता भोला गंझू को रायफल के साथ गिरफ्तार किया।

बिहार: तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर पहनकर घूमने वाले JDU MLA गोपाल मंडल के खिलाफ आरा जीआरपी में FIR

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर कई उग्रवादी भाग निकले। भागने के क्रम में घटनास्थल पर उग्रवादियों द्वारा छोड़ा गया दो नाली बंदूक भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी पर बालूमाथ, हेरहंज के अलावा सीमावर्ती थानों में आधा दर्जन से अधिक रंगदारी, आगजनी तथा हत्या मर्ड मामला दर्ज है। इसके पास से देशी रायफल 315 एक, दो नाली बंदूक एक, तीन जिंदा कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया गया है। रेड के दौरान छह-सात उग्रवादी घने जंगल का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे हैं। इन्हें पुलिस चिन्हित कर आगे की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी अभियान में बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार, बालूमाथ पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार, एसआइटी सदस्य राणा भानु प्रताप सिंह, बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो, कुंदन कुमार, दुर्गेश दुबे, महेश प्रसाद सिंह, नवीन बोयपाई, संजय कुमार समेत आइआरबी के जवान शामिल थे।