- पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ के साथ स्टेट के कई लीडर
रांची। बीजेपी ने झारखंड में लोकसभा चुनावों के लिए 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पीएम नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के नेशनल प्रसिडेंट जेपी नड्डा, होम मिनिस्टर अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व झारखंड बीजेपी चीफ बाबूलाल मरांडी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:PVR Inox अपने स्क्रीन पर दिखा रही है एड फ्री फिल्में
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन

सेंट्रल मिनिस्टर अर्जुन मुंडा, झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, स्टेट प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, शिवराज सिंह चौहान का नाम है। झारखंड के नेताओं में अमर बाउरी, अनंत ओझा, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, सीपी सिंह, नीलकंठ मुंडा, भानुप्रताप साहू, रणधीर सिंह और धूरन राम, दीपक प्रकाश का नाम शामिल हैं।
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव लड़ रहीं सीता सोरेन और गीता कोड़ा, समीर उरांव को भी स्टार प्रचारक बनाया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।