CISF में बड़ा फेरबदल: IG-DIG समेत कई अफसरों का तबादला, 3 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

CISF में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IG, DIG, सीनीयर कमांडेंट, कमांडेंट और उप कमांडेंट स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। आलोक कुमार, शांति कुमार भट्ट और राजेश को DIG का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

CISF में बड़ा फेरबदल: IG-DIG समेत कई अफसरों का तबादला, 3 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
IG, DIG, सीनीयर कमांडेंट व कमांडेंट का ट्रांसफर।

नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल के तहत IG, DIG, वरिष्ठ कमांडेंट, कमांडेंट और उप कमांडेंट स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। साथ ही तीन अधिकारियों को DIG के रिक्त पदों पर अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें: चाणक्य बनकर सम्राट चौधरी की पगड़ी की रक्षा करें.रिटायर्ड IPS सुधीर कुमार सिंह ने भूमिहार समाज से की अपील

CISF मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी वर्तमान इकाई से विरमित होकर नई तैनाती स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस निर्णय को सुरक्षा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

IG स्तर पर अहम बदलाव

सबसे प्रमुख बदलावों में साउथ सेक्टर चेन्नई मुख्यालय के IG एसआर श्रवण का तबादला एयरपोर्ट सेक्टर बेंगलुरु मुख्यालय किया गया है। वहीं दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत विजय काजला को 1 मई 2026 से IG प्रशिक्षण एवं नियुक्ति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा राउरकेला इस्पात संयंत्र के DIG रतन कुमार को दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशिक्षण पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह एयरपोर्ट सेक्टर-1 दिल्ली मुख्यालय में कार्यरत विष्णु स्वरूप को राउरकेला इस्पात संयंत्र इकाई का नया DIG बनाया गया है।

DIG स्तर पर कई तबादले

दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशासन के पद पर कार्यरत रेखा नमबियार को DIG प्रोविजन, दिल्ली मुख्यालय भेजा गया है। सेंट्रल जोन मुख्यालय भिलाई के DIG दया शंकर को DIG प्रशासन, दिल्ली मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। सेंट्रल सेक्टर भिलाई की DIG प्रियाली शर्मा को सेंट्रल जोन मुख्यालय भिलाई स्थानांतरित किया गया है। साउथ जोन-2 हैदराबाद के DIG डॉ. एमजी रघुवेन्दर कुमार को साउथ एयरपोर्ट मुख्यालय चेन्नई भेजा गया है। इन तबादलों को संगठनात्मक संतुलन और संचालन क्षमता बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

3 सीनीयर कमांडेंट को मिला DIG का अतिरिक्त प्रभार

CISF मुख्यालय ने तीन सीनीयर कमांडेंट को DIG के रिक्त पदों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। चंडीगढ़ मुख्यालय के सीनीयर कमांडेंट आलोक कुमार का तबादला एयरपोर्ट सेक्टर-1 मुख्यालय, नई दिल्ली किया गया है। उन्हें DIG के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रिजर्व बटालियन भिलाई के सीनीयर कमांडेंट शांति कुमार भट्ट को सेंट्रल सेक्टर भिलाई में DIG का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सीनीयर कमांडेंट राजेश को BDL कंचनबाग से मुंडली मुख्यालय भेजते हुए DIG के रिक्त पद की अतिरिक्त जवाबदेही सौंपी गई है।

अन्य सीनीयर कमांडेंट, कमांडेंट व डिप्टी कमांडेंट के भी तबादले

इसके अलावा कई सीनीयर कमांडेंट की नई पदस्थापना की गई है। सीनीयर कमांडेंट धर्मवीर यादव को दिल्ली मुख्यालय से चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा गया है। सीनीयर कमांडेंट अनूप कुमार को लखनऊ एयरपोर्ट से रिजर्व बटालियन भिलाई, सुचित त्यागी को हैदराबाद मुख्यालय से BDL कंचनबाग की कमान दी गयी है। कमांडेंट ए. राजन को दिल्ली मुख्यालय से चेन्नई एयरपोर्ट, सौरव को ONGC अंकलेश्वर से दिल्ली मुख्यालय, वैभव विशाल सिंह को एयरपोर्ट सेक्टर दिल्ली से VPA विशाखापट्टनम की जिम्मेवादी दी गयी है। विकास पाण्डेय को रिजर्व बटालियन किश्तेवार से लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया है। डिप्टी कमांडेंट विकास मौर्य को नागपुर एयरपोर्ट से ONGC अंकलेश्वर इकाई तबादला किया गया है। इन तबादलों से स्पष्ट है कि CISF नेतृत्व संगठन को अधिक चुस्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रशासनिक फेरबदल से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि जवाबदेही भी बढ़ती है। एयरपोर्ट, इस्पात संयंत्र, औद्योगिक प्रतिष्ठान और संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा में CISF की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में अनुभवी अधिकारियों की रणनीतिक तैनाती बेहद अहम मानी जाती है। CISF मुख्यालय का यह फैसला आने वाले समय में सुरक्षा ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मददगार साबित हो सकता है।