- IIT ISM धनबाद की रैंकिंग में सुधार
- ओवरऑल रैंकिंग में हासिल किया 35वां स्थान
- इंजीनियरिंग कॉलेज की कटेगरी में भी सुधार कर बनाया 15वां स्थान
- सरकारी यूनिवर्सिटी या कॉलेज टॉप 100 में इस बार भीनहीं बना पाया स्थान
- मैनेजमेंट में एक्सलआरआइ जमशेदपुर का नौवां स्थान बरकरार, IIM
- रांची को 17वां स्थान
रांची। IIT ISM धनबाद, Indian Institute of Management रांची तथा नेशनल यूनिवर्सिटी आफ स्टडी एंड रिसर्च (नेशनल ला यूनिवर्सिटी) ने विभिन्न कटेगरी में अपनी-अपनी एनआईआरएफ रैंकिंग में सुधार किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ रैंकिंग-2024 में आईआईटी, धनबाद को ओवरआल श्रेणी में देश भर के टॉप 100 इंस्टीच्युट्स में 35वां स्थान मिला।
यह भी पढ़ें:Jharkhand:उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने पुलिस हवलदार का किया मर्डर, हॉस्पिटल से हुआ फरार
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
पिछले वर्ष राज्य का यह प्रीमियर संस्थान 42वें स्थान पर था। आईआईटी, धनबाद ने इंजीनियरिंग श्रेणी में भी दो पायदान का सुधार करते हुए टॉप 100 संस्थानों में 15वां स्थान प्राप्त किया है।इसी तरह रिसर्च श्रेणी में भी टॉप 50 संस्थानों में 22वें स्थान पर रहा है। पिछले वर्ष इस श्रेणी में यह संस्थान 24वें स्थान पर था। हालांकि प्रबंधन श्रेणी में इसकी रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इस श्रेणी में यह संस्थान 44वें स्थान पर रहा था, जो इस बार 46वें स्थान पर है।
रांची के भारतीय प्रबंधन संस्थान ने प्रबंधन श्रेणी में काफी सुधार करते हुए टॉप 100 संस्थानों में 17वां स्थान प्राप्त किया। पिछले वर्ष यह 24वें स्थान पर था। रांची के कांके स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी आफ स्टडी एंड रिसर्च विधि श्रेणी में इस बार भी रैंकिंग में आनेवाला राज्य का पहला संस्थान है। साथ ही इसने दो पायदान का सुधार करते हुए 22वां स्थान हासिल किया है। इस बार ऐसा कोई संस्थान नहीं है, जो कि पहली बार रैंकिंग में आया हो। एनआईटी, जमशेदपुर इस वर्ष भी अपना स्थान नहीं बना पाया।
इस बार भी कोई सरकारी यूनिवर्सिटी या कॉलेज टॉप 100 में नहीं
इस बार भी एनआईआरएफ की रैंकिंग में झारखंड का कोई सरकारी यूनिवर्सिटी या कॉलेज स्थान नहीं बना पाया है। पहली बार स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी श्रेणी में भी रैंकिंग जारी की गई है, लेकिन इसमें झारखंड का कोई यूनिवर्सिटी नहीं है।
मेडिकल, डेंटल, एग्रीकल्चर श्रेणी में भी कोई संस्थान नहीं
इस बार भी मेडिकल, डेंटल तथा एग्रीकल्चर एंड अलाइड साइंस श्रेणी में भी झारखंड का कोई संस्थान एनआईआरएफ रैंकिंग में कोई स्थान नहीं बना पाया है। इनोवेशन में भी कोई संस्थान नहीं है। पहली बार ओपेन यूनिवर्सिटी तथा स्किल यूनिवर्सिटी श्रेणी में भी रैंकिंग की गई है। दोनों श्रेणी में तीन-तीन संस्थान सम्मिलित हैं। हालांकि, उनमें कोई झारखंड का नहीं है।
इंजीनियरिंग श्रेणी में बीआईटी मेसरा की रैंकिंग में सुधार
रांची स्थित बीआईटी मेसरा ने इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। हालांकि, अन्य श्रेणी में इसकी रैंकिंग में गिरावट आई है। इंजीनियरिंग श्रेणी में इस बार इस संस्थान को 15वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष यह 17वें स्थान पर था। हालांकि यूनिवर्सिटी श्रेणी में यह 71वें स्थान से खिसकर 82वें स्थान पर आ गया है। इसी तरह, प्रबंधन श्रेणी में 77वें स्थान से खिसकर 90वें स्थान पर पहुंच गया है। फार्मेसी श्रेणी में इस संस्थान को 32वां स्थान मिला है। फार्मेसी में इस संस्थान को पिछले वर्ष 28वां स्थान मिला था। आर्किटेक्चर श्रेणी में यह संस्थान अपना 20वां स्थान बरकरार रखा है।