नई दिल्ली। पैसेंजर की सुविधा के लिए इस्टर्न रेलवे विभिन्न रूटों पर 32 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन 16 जोड़ी ट्रेनों में दो-दो ट्रेनें कोलकाता व हावड़ा से खुलेंगी। इन स्पेशल ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग की डेट जल्द घोषित की जायेगी।
फरवरी में भागलपुर- दानापुर, भागलपुर- मुजफ्फरपुर, कोलकाता- उदयपुर सिटी, कोलकाता- सीतामढ़ी, आसनसोल- सीएसटी मुंबई, हावड़ा- गया, हावड़ा- सिउड़ी, आसनसोल- हल्दिया, आसनसोल - दीघा, आसनसोल - टाटानगर, भागलपुर- लोकमान्य तिलक (टी), आसनसोल- गोरखपुर, आसनसोल- गोंडा, मालदा- दीघा, मालदा- पटना और मालदा-सूरत के बीच ट्रेने चलेंगी।
03401, भागलपुर- दानापुर स्पेशल दो फरवरी से रोजाना सुबह 5.30 बजे भागलपुर से खुलेगी।
03402, दानापुर-भागलपुर स्पेशल दो फरवरी से रोजाना शाम 4.05 बजे दानापुर से खुलेगी।
03419, भागलपुर- मुजफ्फरपुर स्पेशल दो फरवरी से रोजाना दोपहर 2.05 बजे भागलपुर से खुलेगी।
03420, मुजफ्फरपुर-भागलपुर स्पेशल दो फरवरी से से प्रतिदिन रात 11.07 बजे खुलेगी।
02315, कोलकाता - उदयपुर सिटी स्पेशल चार फरवरी से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1.10 बजे खुलेगी।
02316, उदयपुर सिटी- कोलकाता स्पेशल आठ फरवरी से प्रत्येक सोमवार को रात 12.45 बजे खुलेगी।
03165, कोलकाता - सीतामढ़ी स्पेशल छह फरवरी से प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से रात 10.45 बजे खुलेगी।
03166, सीतामढ़ी-कोलकाता स्पेशल सात फरवरी से प्रत्येक रविवार को रात 10.55 बजे सीतामढ़ी से खुलेगी।
02361, आसनसोल-सीएसटी मुंबई स्पेशल सात फरवरी से प्रत्येक रविवार को आसनसोल से रात 7.45 बजे खुलेगी।
02362, सीएसटी मुंबई- आसनसोल स्पेशल 10 फरवरी से प्रत्येक बुधवार को सुबह 11.05 बजे खुलेगी।
03023, हावड़ा - गया स्पेशल (वाया साहिबगंज) दो फरवरी से रोजाना रात 7.50 बजे खुलेगी।
03024, गया - हावड़ा स्पेशल (वाया साहिबगंज) तीन फरवरी से रोजाना दोपहर 12.20 बजे खुलेगी।
03001, हावड़ा-सिउड़ी स्पेशल दो फरवरी से रोजाना सुबह 6.45 बजे खुलेगी।
03002, सिउड़ी-हावड़ा स्पेशल दो फरवरी से रोजाना दोपहर 1.40 बजे खुलेगी।
03502, आसनसोल-हल्दिया स्पेशल (रविवार को छोड़कर) दो फरवरी से सुबह 5.40 बजे खुलेगी।
03501, हल्दिया-आसनसोल स्पेशल दो फरवरी से (रविवार को छोड़कर) दोपहर एक बजे खुलेगी।
03506, आसनसोल-दीघा स्पेशल सात फरवरी से प्रत्येक रविवार को सुबह 5.40 बजे खुलेगी।
03505, दीघा-आसनसोल स्पेशल सात फरवरी से प्रत्येक रविवार को दोपहर 2.30 बजे खुलेगी।
03512, आसनसोल-टाटानगर स्पेशल दो फरवरी से प्रत्येक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को सुबह नौ बजे खुलेगी।
03511, टाटानगर-आसनसोल स्पेशल दो फरवरी से प्रत्येक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे खुलेगी।
02335, भागलपुर-लोकमान्य तिलक (टी) स्पेशल दो फरवरी से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को सुबह नौ बजे खुलेगी।
02336, लोकमान्य तिलक (टी) - भागलपुर लोकमान्य तिलक (टी) स्पेशल चार फरवरी से प्रत्येक गुरुवार, रविवार व मंगलवार को सुबह 8.05 बजे खुलेगी।
03507, आसनसोल - गोरखपुर स्पेशल पांच फरवरी से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 4.15 बजे खुलेगी।
03508, गोरखपुर- आसनसोल स्पेशल छह फरवरी से प्रत्येक शनिवार को रात 8.55 बजे खुलेगी।
03509, आसनसोल-गोंडा स्पेशल दो फरवरी से प्रत्येक मंगलवार को शाम 4.15 बजे खुलेगी।
03510, गोंडा - आसनसोल स्पेशल तीन फरवरी से प्रत्येक बुधवार को शाम तीन बजे गोंडा से खुलेगी।
03418, मालदा टाउन- दीघा स्पेशल चार फरवरी से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 7.50 बजे खुलेगी।
03417, दीघा- मालदा टाउन स्पेशल चार फरवरी से प्रत्येक गुरुवार को रात 11.50 बजे खुलेगी।
03415, मालदा टाउन - पटना स्पेशल तीन फरवरी से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को रात 8.30 बजे खुलेगी।
03416, पटना - मालदा टाउन स्पेशल चार फरवरी से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार व सोमवार को रात 9.55 बजे खुलेगी.
03425, मालदा टाउन- सूरत स्पेशल छह फरवरी से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12.30 बजे खुलेगी।
03426, सूरत - मालदा टाउन स्पेशल आठ फरवरी से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2.20 बजे प्रत्येक सोमवार को खुलेगी।