Advertisement
  • Samsung और Huawei रह गये पीछे
  • Apple ने वर्ष 2020 के लास्ट तीन माह में लगभग आठ  करोड़ से ज्यादा फोन की बिक्री की

नई दिल्ली। Apple ग्लोबल मार्केट में टॉप सेलिंग स्मार्टफोन कंपनी बनी गयी है। वर्ल्ड में वर्ष 2016 यानी पांच साल बाद कंपनी की दबदबा वापसी हुई है।

ADVERTISEMENT

Apple के 5G iPhone ने बीते साल ग्लोबल मार्केट में दस्कत दी तो उस समय कंपनी कोविड-19 महामारी के चलते चुनौतियों का सामना कर रही थी। लेकिन iphone 12 सीरीज की लॉन्चिंग कंपनी के लिए गेमचेंजर साबित हुई। एपल के इस सीरीज के स्मार्टफोन को वर्ल्ड से जबरदस्त बिक्री हासिल हुई। इसके चलते Apple ने पांच साल बाद ग्लोबल मार्केट में टॉप सेलिंग स्मार्टफोन कंपनी बनीं है। वर्ष 2016 के बाद यह पहला मौका है, जब Apple ने Samsung और Huawei कंपनी को पीछे छोड़ वर्ल्ड में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। Apple ने साल 2020 के लास्ट तीन माह में लगभग आठ करोड़ से ज्यादा फोन की सेल की है।

Huawei को नुकसान  

फाइनेंशियल टाइम्स में छपी रिपोर्ट में रिसर्च फर्म Gartner के हवाले से लिखा गया है कि iPhone 12 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले तक Samsung वर्ल्ड में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन की सेल करने वाली कंपनी थी। वही Huawei कंपनी के स्मार्टफोन सेल में पिछले कुछ माह में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी गवर्नमेट की ओर से Huawei पर लगाये गये बैन के चलते पिछली तिमाही में स्मार्टफोन सेल में 41 परसेंट की गिरावट रही। इस तरह Huawei कंपनी वर्ल्ड में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने के सिलसिले में 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

iPhone 12 से सुधरी Apple की सेल

Apple के नये iPhone ने कंपनी की सेल में गिरावट के आंकड़ों में सुधार किया है। Apple की सेल 15 परसेंट गिरकर 1.35 बिलियन हो गयी थी। लेकिन वर्ष 2020 की आखिरी तिमाही में सेल में केवल 5 परसेंट की गिरावट रही। जबकि वर्ष 2020 की आखिरी तिमाही में Samsung की सेल में 12 परसेंट की गिरावट रही। वही पूरे साल सेल में 15 परसेंट की गिरावट रही।