पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के पिपरिया बस्ती में एक पालतू हाथी को अचानक पागलपन का दौरा पड़ा। उसने अपने ही महावत सिसवा अजगरी निवासी अकबर अंसारी को पटक-पटक कर मार डाला। यह घटना तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के पिपरिया बस्ती के समीप की है।
बिहार: शराबबंदी संशोधन बिल विधानसभा से पास, पहली बार पीकर पकड़े जाने पर फाइन देकर देकर छूटेंगे
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
महावत को मार डालने के बाद पगलाये हाथी ने चिंघाड़ना शुरू किया। घर से निकले लोगों ने हाथी के रौद्र रूप देख डर से बस्ती से भागने लगे। हाथी ने बस्ती में घुसकर चार झोपड़ियों को तोड़ डाला। संयोग से झोपड़ी में रहने वाले पहले ही घर छोड़कर भाग गये थे। महावत को मारने के बाद पगलाये हाथी ने चिल्लाते हुए बस्ती में घुस गये। हाथी ने बस्ती में घुसकर चार झोपड़ियों को तोड़ डाला। लेकिन झोपड़ी में रहने वाले पहले ही घर छोड़ भाग गये थे।मुखिया विनय कुमार ने वन विभाग को फोन पर सूचना देकर हाथी पकड़ने को कहा। लेकिन वन विभाग की टीम रात में नही आई। बस्ती के लोग रात भर दहशत के साये में रहे। उन्मत्त हाथी कई पेड़ों को तोड़ डाला। गेंहू, मक्का व सब्जी की फसल को नष्ट कर दिया।
समारोह से लौट रहा हाथी रास्ते में पगलाया
बताया जाता है कि पीपरा पुलिस स्टेशन एरिया के सरियतपुर के अनिल ठाकुर का हाथी किसी समारोह में गया था। महावत हाथी लेकर रात में लौट रहा था। महावत के साथ हाथी पर एक युवक भी था। पिपरिया के समीप जब हाथी आया तो अचानक बौरा गया। हाथी ने महावत को गिराने के लिये बहुत कोशिश किया लेकिन महावत बचता रहा। लेकिन हाथी ने दोनों को गिरा दिया। जब महावत अकबर को हाथी ने अपने सूंड में पकड़ लिया तो युवक वहां से फरार हो गया। उसके बाद हाथी ने सूंड से पटक पटक कर महावत की जान ले ली।
सुबह हाथी वहां से भागते हुए कवलपुर स्थित जमुनिया केनाल पर आ गया। सूचना दिए जाने पर बीडीओ रमेन्द्र कुमार, सीओ पिंटू कुमार, थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार, जिला कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन दिलीप यादव, मुखिया विनय कुमार आदि पहुच कर वन विभाग की टीम को बुलाया गया। लगभग एक दर्जन अन्य महावत के प्रयास से हाथी को काबू में लाया जा सका। लोकल लोगों ने वन विभाग से मृत महावत के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।