- आज दिल्ली ले जायेंगे लालू
पटना। बिहार के एक्स सीएम आरजेडी सुप्रीमो बता लालू प्रसाद की सेहत में उतार चढ़ाव हो रहा है। उम्मीद से कम सुधार होने के कारण उन्हें बुधवार को दिल्ली भेजा जायेगा। हेल्थ में मंगलवार को सुधार के लक्षण नजर आने पर उन्हें कुछ घंटे के लिए आइसीयू से बाहर लाया गया था लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें दोबारा आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। पटना के पारस हॉस्पिटल में स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश: कानपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, बेटी ही निकली वाइफ-हसबैंड का कातिल
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, सीवी एरिया के AC व इंस्पेक्टर बदले
- धनबाद के रियाज कुरैशी की ‘द डार्क लाइट’ का मुंबई में प्रमोशन, महेश भट्ट ने सराहा
- Dhanbad: बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा! सांसद ढुल्लू महतो की प्रशासन को चेतावनी
- अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल? दुलारचंद हत्याकांड में 30 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
तेजस्वी ने पोस्ट किया इमोशनल वीडियो, दुआ करने की अपील
तेजस्वी ने पिता के लिए इमोशनल वीडियो पोस्ट करते हुए दुआ करने की अपील की है। फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए तेजस्वी ने कहा कि पटना के पारस हॉस्पिटल में लालू प्रसाद एडमिट हैं। यहां गरीबों के मसीहा लालू का इलाज चल रहा है। तेजस्वी ने समर्थकों से अपील की कि आरजेडी सुप्रीमो के शुभचिंतक लालू के लिए दुआ करें कि वह जल्दी स्वस्थ हों। तेजस्वी ने समर्थकों से अपील की कि हॉस्पिटल न आएं। इससे अन्य पेसेंट को परेशानी होने साथ इन्फेक्शन होने का डर है।
लालू के बीमार होने पर पीएम मोदी, बिहार के सीएम सीएम नीतीश कुमार, कांग्रेस प्रसिडेंट सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने फोन कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से उनका हाल जाना। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लालू के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की है। आरजेडी सुप्रीमो की खबर लेने के लिए पीएम ने तेजस्वी यादव को फोन किया। उन्होंने तेजस्वी से पिता के हेल्थ के विषय में जाना। इस दौरान पीएम ने लालू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने लालू परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
लालू की परेशानी दो दिन पहले सीढ़ियों से गिरने के कारण बढ़ गईथी।पटना स्थित राबड़ी आवास की दूसरी मंजिल से उतरते हुए वह गिर गये थे। इससे उनके कंधे की हड्डी फैक्चर हो गई थी। इसके साथ ही कमर में भी चोट आई थी। इसी के बाद से उनके शरीर में कुछ और भी परेशानियां बढ़ गईं। इस बीच सोमवार की रात दर्द और बेचैनी की शिकायत पर उन्हें पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फैमिली सोर्सेज ने बताया कि कई तरह की बीमारियों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें बुधवार को दिल्ली भेजा जायेगा।