पटना। बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत महमदपुर गांव में में संपत्ति के विवाद को लेकर पुत्र ने अपनी मां और पिता के साथ जमकर मारपीट की। पुत्र द्वारा मां और पिता के साथ मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित मां और पिता नौबतपुर पुलिस स्टेशन में बेटा व पतोहू के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें:Chandigarh University Girls Hostal MMS Scandel: छात्र-छात्राओं का हंगामा, आरोपी लड़की अरेस्ट
बेटा-पतोहू द्वारा मारपीटकी घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में जख्मी संगीता देवी के द्वारा अपने बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष मो. रफिकुर रहमान ने बताया कि महमदपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर पुत्र द्वारा मां और पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
माता-पिता पर संपत्ति को लेकर बेटा बना रहा था दबाव
बताया जाता है की नौबतपुर पुलिस स्टेशन एरिया के महमदपुर गांव निवासी कमलेश कुमार का दो पुत्र राहुल कुमार एवं डब्लू कुमार हैं। के बटवारे को लेकर बड़ा पुत्र राहुल बराबर अपने माता-पिता पर दबाव बना रहा था। इसे लेकर राहुल अपनी पत्नी के साथ मिलकर अकसर परिजनों के साथ गाली-गलौज भी करता था। बड़े पुत्र को लगता है कि माता-पिता का छोटे पुत्र और बहू से ज्यादा लगाव है। संपति के बंटवारे को लेकर शनिवार को एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई और देखते-देखते मारपीट में तब्दील हो गई। राहुल कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां संगीता देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता कमलेश कुमार अपनी पत्नी को बचाने आये तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। वहीं घटना के वक्त घर में ही मौजूद रहे परिवार के दूसरे सदस्यों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।