- तरह-तरह की चर्चा
- किरदार पर 'राज' कायम
- बिहार में ही आगे का समय बिताने की जताई प्रतिबद्धता
- शिवदीप लांडे की फेसबुक पोस्ट।
पटना। पूर्णिया आईजी रहे आईपीएस अफसर शिवदीप वामनराव लांडे इस्तीफा देकर लगातार चर्चा में हैं। आगे उनका कदम क्या होगा हर कोई जानना चाहता है लेकिन वो राज खोलना नहीं चाह रहे हैं। 'सुपरकॉप' व 'सिंघम' जैसे उपनाम से चर्चित पूर्णिया जोन के आईजी शिवदीप वामनराव लांडे शुक्रवार को फिर से इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर छाये रहे। इस बार चर्चा का विषय डॉक्टर वाइफ गौरी के बर्थडे पर फेसबुक पर जारी उनका बधाई संदेश है।
यह भी पढ़ें:Bihar:बृज बिहारी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला,सूरजभान सिंह बरी, मुन्ना शुक्ला फिर जायेंगे जेल
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
फेसबुक पोस्ट के जरिए ही आईपीएस की नौकरी से इस्तीफे की सूचना सार्वजनिक करने वाले शिवदीप वामनराव लांडे ने वाइफ को बर्थडे पर दिये गये बधाई संदेश में एक जीवन संगिनी के त्याग व प्रेम को भी रेखांकित किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर बिहार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। इस्तीफे वाले संदेश में भी उन्होंने अगला समय बिहार में बिताने की बात कही थी और एक बार फिर वही प्रतिबद्धता इस संदेश में भी जतायी है।
आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले लांडे ने अभी नहीं खोले पत्ते
आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले शिवदीप वामनराव लांडे पहले भी किरदार को लेकर राज छुपाये रखा था। अब इस संदेश में भी लोग किरदार को लेकर बस अटकलें लगा रहे हैं। आईपीएस ने पॉलिटिक्स में अपनी भूमिका को लेकर अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। शिवदीप वामनराव लांडे की वाइफ डॉक्टर गौरी का बर्थडेन चार अक्टूबर को है। इसको लेकर ही उन्होंने शुक्रवार को यह संदेश फेसबुक के माध्यम से जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने लिखा है- त्याग यह शायद किताबों में पढ़ने में अच्छा लगता है या दूसरों को प्रवचन देने में...लेकिन गौरी यह तुम्हारा त्याग ही है, जिसकी वजह से मैंने भारतीय पुलिस सेवा से त्याग पत्र देने एवं बिहार में अपना अगला समय बिताने का निर्णय लिया। उन्होंने लिखा है कि तुम्हारा मेरे इस निर्णय के प्रति समर्पण, अर्हा के साथ खुद के दायित्व संभालने की जिम्मेदारी लेना और मेरे बिहार के प्रति संवेदना को समझना, मैं इनके आगे कुछ कहने के लिए शब्द नहीं ढूंढ सकता हूं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लांडे की पोस्ट
फिलहाल शिदीप लांडे का यह फेसबुक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। पोस्ट में 25 हजार से अधिक लाइक्स और 3.5 के कमेंट्स आ चुके हैं। लोग उनके इस निर्णय का सम्मान करते हुए और उनकी वाइफ गौरी के त्याग की सराहना कर रहे हैं। साथ ही बिहार में उनके आगे के किरदार को लेकर अपनी-अपनी समझ के अनुसार राय भी व्यक्त कर रहे हैं।