पटना। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में भी  इस साल IIT पटना में बंपर प्लेसमेंट हुआ है। अमेरिका की मल्टिनेशनल कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन कंपनी Oracle ने नौ स्टूडेंट्स को 61-61 लाख का LPA पैकेज दिया है। ये ऑफर अमेरिका की मल्टिनेशनल कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन कंपनी Oracle ने दिया है। छह स्टूडेंट्स को एटलसियन से 57.4 लाख LPA की जॉब ऑफर की गई है।

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में मामी को घर बुलाया, न्यूड वीडियो बनाया, दोस्त संग मिल भांजे ने किया गैंगरेप, अरेस्ट

एमटीएक्स ने एक स्टूडेंट्स को 51.1 लाख सालाना, एडोब इंडिया ने नौ स्टूडेंट्स को 48 लाख रुपये प्रति वर्ष और गूगल इंडिया ने 10 स्टूडेंट्स को 46.5 लाख रुपये सालाना की जॉब ऑफसर की है। एक्सेंचर जापान ने तीन-तीन स्टूडेंट्स को 47.9 रुपये लाख ऑफर दिया है।

पहले फेज में 252 स्टूडेंट्स को मिले जॉब ऑफर 
आईआईटी पटना के 2022 बैच में ग्रेजुएट हुए 252 स्टूडेंट्स को पहले फेज में जॉब ऑफर मिले हैं। पिछले साल की तुलना में प्लेसमेंट ऑफर्स में भारी उछाल देखने को मिला है। पिछले साल मात्र 96 स्टूडेंट्स को अलग-अलग कंपनियों की ओर से जॉब ऑफर की गई थी। इस साल प्लेसमेंट ड्राइव में सबसे ज्यादा ऑफर और बेहतरीन पैकेज देखने को मिले हैं।

IIT पटना के प्लेसमेंट अफसर बोले
आईआईटी-पटना के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अफसर कृपा शंकर सिंह ने कहा कि कुल मिलाकर 46 ऑफर ऐसे हैं जिनको 40 लाख रुपये से अधिक सैलरी पैकेज मिला है।