- रिटायर अफसर व स्टाफ के लिए भी इलाज की सुविधा
- रिटायर अफसर 10 लाख और स्टाफ को मिलेगा साढ़े सात लाख तक मेडिकल सुविधा
धनबाद। DVC ने सीएमसीएच वेल्लोर समेत 40 हॉस्पीटल से एग्रामेंट किया है। डीवीसी के स्टाफ व अफसर और उनके आश्रित अब सीएमसी वेल्लोर सहित देश के 40 हॉस्पीटल में कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। इससे डीवीसी के लगभग नौ हजार अफसर व स्टाफ लाभान्वित होंगे। डीवीसी के रिटायर 24 हजार अफसर व स्टाफ भी कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
डीवीसी मैनेजमेंट ने अपने अफसर व स्टाफ समेत उनके आश्रितों को कैशलैस इलाज के लिए सीएमसी वेल्लोर, आमरी कोलकाता, फॉर्टिस कोलकाता, धनबाद के एशियन जलाना अस्पताल, बोकारो जनरल अस्पताल, मिशन हॉस्पीटल दुर्गापुर, मैक्स नई दिल्ली, मेडिका कोलकाता, जेपी अस्पताल नोएडा समेत मेदांता रांची से अपने कर्मियों के कैशलेस इलाज के लिए एग्रामेंट किया है। डीवीसी के अफसर व स्टाफ इन हॉस्पीटल में अपना और अपने आश्रितों का कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। डीवीसी मैनेजमेंट ने 40 हॉस्पीटल में कैशलेस इलाज की सुविधा का आदेश जारी किया है।
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
रिटायर अफसर व स्टाफ को भी मिलेगा लाभ
डीवीसी के रिटायर अफसर व स्टाफ के लिए भी इलाज की सुविधा दी गई है। डीवीसी के रिटायर अफसर 10 लाख और रिटायर स्टाफ साढ़े सात लाख तक मेडिकल सुविधा उठा सकते हैं। रिटायर स्टाफ, उनकी पत्नी और 18 वर्ष से नीचे के बच्चे मेडिकल सुविधा ले सकते हैं। हालांकि, विशेष परिस्थिति में अति गंभीर बीमारी के इलाज में 20 लाख तक की सुविधा का भी प्रावधान किया गया है।
कैशलेस इलाज की सुविधा
सीएमसी वेल्लोर, आमरी कोलकाता, मिशन हॉस्पीटल दुर्गापुर, बोकारो जनरल अस्पताल, एशियन जलाना अस्पताल धनबाद, सेमफोर्ड रांची, टाटा मेडिकल सेंटर कोलकाता, रुबी जनरल अस्पताल कोलकाता, पीयरलेस कोलकाता, मेदांता रांची, केएम मेमोरियल अस्पताल बोकारो, फोर्ड अस्पताल पटना, बीपी पोद्दार अस्पताल कोलकाता, मेडिका कोलकाता, डीइएसएलएन अस्पताल कोलकाता, श्रीमती पार्वती देवी अस्पताल अमृतसर, फॉर्टिस कोलकाता, द कोलकाता मेडिकल रिसर्च सेंटर, एचजेडबी आरोग्यम जमशेदपुर, रुबान अस्पताल पटना, बीएम बिरला एचआरसी कोलकाता, अपोलो कोलकाता, दिशा आई केयर सेंटर बैरकपुर, सीएएमआरआई वर्तमान, विवेकानंद अस्पताल दुर्गापुर, सुश्रुत आई फाउंडेशन कोलकाता, इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज कोलकाता, चरनोक अस्पताल कोलकाता, मैक्स नई दिल्ली, महाराजा अग्रसेन अस्पताल नई दिल्ली, जेपी अस्पताल नोएडा, गौरी देवी अस्पताल दुर्गापुर, आइक्यू सिटी नारायणा मल्टी स्पेशलिस्ट दुर्गापुर।