//= $content; ?>
धनबाद। आइआइटी आइएसएम स्टूडेंट्स के अभय ड्रामेटिक्स क्लब ने पेनमैन क्वाड्रैंगल परिसर दोबारा खुलने के बाद अपना पहला नुक्कड़ नाटक किया। इस कार्यक्रम के लिए पहले ही इंस्टीच्युट के प्रोफेसर व स्टूडेंट्स को पहले से सूचना दे दी गई थी। नुक्कड़ की शुरुआत से पहले क्लब के सदस्यों ने कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए दर्शकों के साथ कुछ गाने गवाये। इसके बाद नाटक का मंचन शुरू हुआ।

ADVERTISEMENT
समाज को पुरुष प्रधान मानसिकता से उपर उठना होगा
आर्यन, अमरेश और प्रशांत कुमार के डायरेक्शन थिंक ट्वाइस नामक नुक्कड़ ने समाज की अल्पविकसित सोच की आलोचना करते हुए चुनौती भी दी। यह बताया कि कुछ मामलों में समाज की मानसिकता संकीर्ण है। इसे समझने और इसका उचित निदान करना जरूरी है। समाज को पुरुष प्रधान मानसिकता से उपर उठना होगा। सभी को समान अधिकार देना होगा। कुछ आधुनिक उदाहरणों के साथ-साथ रामायण और महाभारत के संदर्भ का भी उल्लेख किया। रामायण एवं महाभारत का संदर्भ इसलिए लिया गया ताकि सभी इस नाटक उद्देश्य और गहराईयों को सहजता से ग्रहण कर सकें। नाटक का समापन दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के लिए मजबूर करने में सफल रहा। इस मनभावन प्रदर्शन के लिए क्लब के एक्टर्स और पूरी टीम को श्रेय दिया गया।
डायरेक्टर ने की सराहना
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद आइआइटी के डायरेक्टर प्रो. राजीव शेखर और दीप्ति लेडिज क्लब की अध्यक्ष विधु शेखर ने सभी के कार्यों की सराहना की। कहा कि इस तरह के नाटक और अन्य आयोजन समस-समय पर होते रहने चाहिए। इनका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना होना चाहिए। टीम मेलर डेमन ने नाटक के सफल संचालन के लिए अभय ड्रामेटिक्स क्लब के सभी सदस्यों के किए गए प्रयासों की सराहना की।