Advertisement

धनबाद। एसएनएमएमसीएच के नये प्रिंसिपल डा. ज्योति रंजन सिन्हा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। वहीं सिविल सर्जन डा. श्याम किशोरकांत ने भी ज्वाइन कर लिया।  मेडिकल कालेज में इससे पहले निवर्तमान प्रिसंपिल डा. शैलेंद्र कुमार ने अपना चार्ज डा. ज्योति रंजन सिन्हा को सौंपा।

ADVERTISEMENT

नये प्रिंसिपल डा. ज्योति रंजन सिन्हा ने बताया कि एसएनएमएमसीएच मान्यता के लिए जो कमियां हैं, उसे पूरा किया जायेगा। इसी सेशन से सौ सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई हो, इसके लिए तैयारी की जायेगी। मेडिकल कालेज के टीचर एसोसिएशन ने नये प्रिंसिपल को बुके देकर स्वागत किया। मौके पर डा. सीएस सुमन, डा. लीना सिंह, डा. बीसी बनर्जी समेत सभी एचओडी, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर मौजूद थे। नये प्रिंसिपल डा. ज्योति रंजन सिन्हा ने पूरे कालेज परिसर का मुआयना किया। हॉस्टल में जाकर स्टूडेंट्स से मिले।

कोरोना के थर्ड वेव को कंट्रोल करना चुनौती :सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डा. श्याम किशोर ने पदभार ग्रहण करनेके बाद कहा कि कोरोना के थर्ड वेव को कंट्रोल करना चुनौती है। इससे निपटने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं, जहां कमी होगी जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में उसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना जो कोरोना वायरस काफी धीमी गति से चल रही थी, उसे तेज किया जाएयेगा। निवर्तमान सिविल सर्जन डा. गोपाल दास ने अपना चाार्ज उन्हें सौंपा। नये सिविल सर्जन ने सभी डा. और स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद एक समीक्षा बैठक की गई। इसमें सभी विभागों के प्रमुख शामिल हुए। कहा गया कि जो काम लक्ष्य से दूर हैं उसे जल्द पूरा किया जाए। इसके बाद सिविल सर्जन ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। सदर अस्पताल भी गये।