धनबाद। धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, मुआवजा, जल संकट और जनसुविधाओं से जुड़े कई मामले सामने आए।
यह भी पढ़ें: Dhanbad : टुंडी में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 लाख की शराब जब्त; मुख्य आरोपी फरार
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
????????जनता दरबार, हर मंगलवार और शुक्रवार????
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) December 12, 2025
✨️????आमजन की समस्याओं का निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।????✍️✨️#DistrictAdministration #JantaDarbar @JharkhandCMO @HemantSorenJMM@dhanbadpolice @iprddhanbad pic.twitter.com/kWBwoPeWae
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते पर अतिक्रमण का मुद्दा
जनता दरबार में गोमो लोको बाजार से आए लोगों ने उपायुक्त को बताया कि वहां के एक सामूहिक रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने उपायुक्त से सामूहिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई। इसी तरह तोपचांची से आए ग्रामीणों ने जमीन पर जबरन कब्जा कर रास्ता बंद किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

जमीन, म्यूटेशन और मुआवजे से जुड़ी शिकायतें
जनता दरबार में जयरामपुर कोलियरी से आए व्यक्ति ने जमीन का म्यूटेशन नहीं होने की शिकायत की
पाथरडीह से आए व्यक्ति ने रजिस्ट्री और म्यूटेशन के बाद भी दखल कब्जा नहीं मिलने का मामला उठाया
टुंडी से आए व्यक्ति ने ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत कराने की समस्या बताई
राजगंज से आए व्यक्ति ने एनएच चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भाइयों द्वारा हड़प लेने की शिकायत की
जल संकट, नाली और अवैध जुआ का मामला भी उठा
जनता दरबार में हीरापुर स्थित प्रीत विहार कॉलोनी से आई महिला ने सड़क के दोनों ओर बनी नालियों में से एक तरफ की नाली बंद कर दिए जाने की शिकायत की। वहीं झरिया बोरा पट्टी से आए व्यक्ति ने जल संकट से निजात दिलाने, बोर्रागढ़ क्षेत्र से आए लोगों ने अवैध जुआ संचालन बंद कराने की मांग उपायुक्त के समक्ष रखी।
उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
उपायुक्त आदित्य रंजन ने जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रभारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद भी उपस्थित थे।