नई दिल्ली। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही पाचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पश्चिम बंगाल में 8 फेज में चुनाव होंगे। वहीं असम में तीन तीन फेज में और केरल, पुडुचेरी व तमिलनाडु में एक-एक फेज में विधानसभा चुनाव होंगे।

और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
चुनाव आयुक्त ने बताया कि वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक की पूरी प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होकर दो मई तक चलेगीदो2 मई को पांचों राज्यों के नतीजे आ जायेगे। चुनाव के दौरान सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल
फस्ट फेज- 27 मार्च को होगा, सेकेंड फेज-एक अप्रैल, थर्ड फेज- छह अप्रैल, फोर्थ फेज- 10 अप्रैल, पांचवां फेज- 17 अप्रैल, सिक्स फेज- 22 अप्रैल, सातवां फेज- 26 अप्रैल, आठवें फेज की वोटिंग- 29 अप्रैल को होगा।
असम
फस्ट फेज की वोटिंग- 27 मार्च, सेकेंड फेज की वोटिंग- एक अप्रैल और थर्ड फेज की वोटिंग-छह अप्रैल को होगा।
केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में छह अप्रैल को वोटिंग होंगे। सभी स्टेट में दो मई को काउंटिंग व रिजल्ट घोषित होगी।
पांचों स्टेट में चुनाव का कार्यक्रम
स्टेट (सीटें) फेज सीटें रिजल्ट
पश्चिम बंगाल 8 294 2 मई
असम 3 126 2 मई
तमिलनाडु 1 234 2 मई
केरल 1 140 2 मई
पुडुचेरी 1 30 2 मई