जमशेदपुर: बाबूलाल और रघुवर ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सम्मेलन

झारखंड के दो एक्स सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित जनजातीय सम्मेलन में पहुंचे दोनों नेताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जमशेदपुर: बाबूलाल और रघुवर  ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का  सम्मेलन

Advertisement

जमशेदपुर। झारखंड के दो एक्स सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित जनजातीय सम्मेलन में पहुंचे दोनों नेताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मुजफ्फरपुर: बैंक लूटने क्रिमिनलों की पुलिस से एनकाउंटर, एक की मौत, तीन घायल
JMM की गवर्नमेंट बढ़ता है भ्रष्टाचार : बाबूलाल मरांडी
जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त है। बालू, कोयला समेत अन्य खनिज संपदा और जमीन की लूट मची है। JMM की सरकार जब भी सत्ता में आती है, तो भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ जाता है।

JMM आदिवासी और जनजाति को शुरू से ठगने का काम किया

श्री मरांडी ने कहा कि JMM आदिवासी और जनजाति को शुरू से ठगने का काम किया है। उन्होंने JMM, कांग्रेस और आरजेजी की गठजोड़ वाली इस सरकार के कार्य प्रणाली को लूटने वाला बताया। बाबूलाल ने कहा कि जब-जब JMM की सरकार आयी है तब-तब राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ा है।मिनिस्टर से लेकर एमएलए व अफसर इसमें लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम खरीददार और विक्रेता हैं। दोनों मिलकर झारखंड को लूट रहे हैं। यहां की संपदा की लूट हो रही है। झारखंड में सरकार नाम की चीज नहीं है। जनता त्राहिमाम कर रही है और सरकार दुर्भावना से ग्रस्त होकर काम कर रही है। 

JMM के 19 माह के कार्यकाल में 2800 से ज्यादा मामले महिला अत्याचार व रेप की घटनाएं
मरांडी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई आजादी के बाद से ही लड़ी जा रही है, लेकिन इतने वर्षों तक कांग्रेस को झारखंड अलग राज्य देने की सुध नहीं आयी। कांग्रेस ने झारखंड न बने इसके लिए सांसद खरीद बिक्री जैसे कारनामे करने में रही। उन्होंने कहा कि JMM के 19 माह के कार्यकाल में 2800 से ज्यादा मामले महिला अत्याचार व रेप की घटनाएं हुई है। इसमें भी सबसे अधिक आदिवासी जनजाति समुदाय की महिला ही पीड़ित हुई है। अपने आपको आदिवासियों की हितैषी बताने वाली सरकार इसके विपरीत कदम र उठा रही है। उन्होंने जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आदिवासी और जनजातियों के लिए बीजेपी द्वारा किये गये कार्यों को जन-जन तक लेकर जाये। लोगों को बतायें कि हेमंत सोरेन सरकार की उनके खिलाफ किस तरह की साजिश कर रही है।
हेमंत सरकार में सबसे अधिक आदिवासी ही शोषित : रघुवर दास
एक्स सीएम रघुवर दास ने ने कहा कि वर्ष्ज्ञ 2019 का चुनाव आदिवासी सीएम के नाम पर लड़ने वाली हेमंत सरकार में सबसे अधिक आदिवासी व जनजाति के लोग ही शोषित हैं। 19 माह के इस कार्यकाल में सबसे अधिक आपराधिक वारदात हुई है। इस सरकार के आते ही चाईबासा में सात आदिवासियों का नरसंहार हुआ। उन्होंने  झारखंड में हो रहे धर्मांतरण को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासी को भय दिखा कर धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत बंगलादेशी घुसपैठियों व रोहंगिया मुस्लिम को आश्रय दिया जा रहा है। दास ने आदिवासी जनजातियों को जागने और सभी को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि  JMM आदिवासियों के नाम पर सिर्फ ठग रही है। जल, जंगल, जमीन के नाम पर लूट मची है।  कोयला, बालू माफिया और जमीन हड़पने वाले सक्रिय हैं. सरकारी दफ्तरों में बिचौलियों का राज है।

आदिवासियों के साथ धोखा
.उन्होंने कहा कि नयी नियोजन नीति में हिंदी भाषा भाषी को हटा देने से झारखंड के बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले आदिवासियों को यहां नौकरी भी नहीं मिल पायेगी। इससे केवल गैर आदिवासी नहीं, बल्कि आदिवासी समुदाय के बच्चों को भी भारी नुकसान होगा।  उन्होंने सवाल उठाया कि बाहरी को रोकने की जगह JMM के केंद्रीय महासचिव की पत्नी को JPSC में नौकरी दी गयी। यह आदिवासियों के साथ धोखा नहीं तो क्या है।
जमशेदपुर एमपी विद्युत वरण महतो ने कहा कि आदिवासियों की हितैषी कहने वाली सरकार उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। खनिज संपदा से परिपूर्ण इस राज्य के लोग इसी संपदा का लाभ नहीं उठा रहे हैं।आदिवासी और जनजाति के कई वीर हुए जिन्होंने अंग्रेजों को पराजित कर दिया, लेकिन आज उनके वंशज दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। पोटका की एक्स एमएलए मेनका सरदार ने कहा कि बीजेपी किसी समुदाय विशेष की पार्टी नहीं है।

सम्मेलन को बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, एक्स एमएलए रामकुमार पाहन सेत अन्य ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में जमशेदपुर भाजपा के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, जमशेदपुर बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बिनानंद सिरका, जमशेदपुर भाजपा के अध्यक्ष गुंजन यादव, रमेश हांसदा, अनिल मोदी, काजू सांडिल समेत अन्य उपस्थित थे।