Advertisement

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन के बीच मिल रहे कई कंपलेन के बाद सेंट्रल गवर्नमेंट ने को-विन पर बड़ा बदलाव किया है। आठ मई से को-विन पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले को चार डिजिट का सिक्योरिटी कोड दिया जायेगा। जिसे उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए जाने के समय देना होगा।

ADVERTISEMENT

गवर्नमेंट ने माना है कि कई लोगों ने जिन्होंने वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट्स बुक करवाये थे, उन्हें वैक्सीनेटेड दिखाया जा रहा था। इसी के चलते सरकार ने सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है।सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टरी ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए बुकिंग करते समय लोगों को cowin.gov.in वेबसाइट पर एक चार डिजिट सिक्योरिटी कोड मिलेगा। इसके बाद जब आप इस कोड को वैक्सीनेशन सेंटर पर देंगे तो इसे आप अपने डिजिटिल सर्टिफिकेट भी देख सकेंगे। यह फीचर लोगों की उन कंपलेन के बाद जोड़ा गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें अभी एक भी डोज नहीं लगी, लेकिन उनके पास मैसेज आ गया है कि एक डोज लगाई जा चुकी है। इन लोगों ने सिर्फ को-विन पर अपना रजिस्ट्रेशन ही करवाया था।

मिनिस्टरी ने बताया कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि जिसने भी ऑनलाइन वैक्सीनेशन का अप्वाइंटमेंट लिया है, उसका टीका स्टेटस सही तरीके से भरा जाए। यह सिर्फ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने वालों के लिए ही है।वैक्सीनेटर के नाम से पहचाने जाने वाले इस सिक्योरिटी कोड को स्लिप पर भी प्रिंट किया जायेगा। वहीं, वैक्सीन लगाये जाने से पहले चार डिजिट का सिक्योरिटी कोड भी पूछा जायेगा। हेल्थ मिनिस्टरी ने यह सलाह दी है कि व्यक्ति जब भी वैक्सीन लगवाने जाये तो अपने साथ अप्वाइंटमेंट लेटर की डिजिटिल या फिर प्रिंटेड कॉपी भी ले जाए, जिससे सिक्योरिटी कोड को पता करने में कोई मुश्किल नहीं आए। 
ऐसे करें को-विन पर कैसे करवाएं अपना रजिस्ट्रेशन
को-विन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट या फिर आरोग्य सेतु ऐप से करवाया जा सकता है।
मोबाइल नंबर से को-विन पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आपके मोबाइल पर ओटीपी जायेगा, जिसे आपको डालना होगा।
रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको यह भी भरना होगा कि आप कौन सा आईडी कार्ड इस्तेमाल करेंगे। यह आईडी आपको वैकसीनेशन करवाने के समय भी ले जाना होगा।
इसके बाद कई तरह की बुकिंग स्लॉट्स दिखाई देंगे। इसमें से जिस दिन आपको वैक्सीन लगवानी है या फिर वह उपलब्ध होगी, आप उसे चुन सकते हैं। लोग प्राइवेट और गवर्नमेंट हॉस्पीटल में वैक्सीन लगवा सकते हैं।

वैक्सीनेशन स्लॉट पर बुकिंग पूरी हो जाने के बाद चार डिजिट का सिक्योरिटी कोड दिया जायेगा।