पटना। बिहार की राजधानी पटना की कोतवाली समेत पुलिसस्टेशन थानेदारों (SHO) की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। पुलिस इंस्पेक्टर सह मोकामा के थानाध्यक्ष संजीत कुमार को कोतवाली का नया थानेदार बनाया गया है। संजीत वर्ष 2009 में बतौर सब इंस्पेक्टर बहाल हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार: भागलपुर सेंट्रल जेल में सात बंदी HIV संक्रमित,JLNMH में एडमिट कराने की तैयारी
कोतवाली थानेदार इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को मोकामा पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मोकामा विधानसभा उप चुनाव प्रस्तावित होने के कारण वहां के थानों में तबादले किये गये हैं।मोकामा बाढ़ अनुमंडल में आता है। इंस्पेक्टर संजीत और बाढ़ के इंस्पेक्टर राजनंदन तीन वर्षों से अधिक से बाढ़ अनुमंडल में तैनात थे। इंस्पेक्टर राजनंदन का तबादला पहले ही सीवान जिले में हो चुका है।
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर भागीरथ प्रसाद को सचिवालय थाने की कमान सौंपी गई है।
और भी पढ़ें
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह अस्वस्थ, हाल जानने पहुंचे धनबाद MP ढुल्लू महतो
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
सचिवालय थानेदार सीपी गुप्ता अब बाढ़ के सर्किल इंस्पेक्टर होंगे।पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को बाढ़ थाने का थानेदार बनाया गया है। सिगोड़ी के थानेदार एसआइ मनोज कुमार को दुल्हिन बाजार का नया थानेदार बनाया गया है। दुल्हिन बाजार के थानेदार अशोक कुमार को सिगोड़ी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।