Advertisement

आरा। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह व उनकी वाइफ ज्योति सिंह का रिकाउंसिलिंग भी विफल हो गया। आरा कुटुंब न्यायालय में शनिवार को घंटे भर चली काउंसिलिंग के बाद भी दोनों के बीच सेटलमेंट नहीं हो सका। अब इस मामले में ट्रायल चलेगा।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Israel Hamas War: हमास के रॉकेट हमले में 150 से अधिक की मौत, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में 198 फिलिस्तीनी नागरिक 
पवन सिंह के अधिवक्ता सुदामा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को सुलह के लिए बुलाया गया था। ज्योति सिंह की ओर से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई। जबकि पवन सिंह एक करोड़ रुपये दे रहे थे। लेकिन वह नहीं मानीं।  उन्होंने बताया कि न्यायाधीश के समझाने पर ज्योति सिंह नोएडा में एक मकान और तीन करोड़ रुपये की डिमांड रख दी। सुदामा सिंह ने बताया कि इस मामले में अब आगे ट्रायल होगा और गवाही होगी। वहीं ज्योति सिंह के अधिवक्ता विष्णुधर पांडेय ने कहा कि उनकी ओर से वन टाइम सेटलमेंट के तहत नोएडा में एक फ्लैट एवं तीन करोड़ रुपये की मांग की गई थी। लेकिन पवन सिंह ने इसके लिए इनकार कर दिया। पीड़िता ज्योति सिंह का कहना था कि वह डाइवोर्स के बाद कही की नहीं रहेंगी। वह अब आगे केस लड़ने को तैयार हैं।

काउंसिलिंग को लेकर दोनों शनिवार की दोपहर आरा कोर्ट पहुंचे थे। पावर स्टार पवन सिंह  के आरा कोर्ट पहुंचनेकी खबर मिलते ही उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गयी। पवन सिंह को देखने को लेकर फैंस में होड़ मची रही। काफी मशक्कत और कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिसकर्मियों उन्हें कोर्ट चैंबर तक ले जाया गया।
कुटुंब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह की उपस्थिति में दोनों की काउंसिलिंग शुरू की गयी। इस अवसर पर पवन सिंह की ओर से एडवोकेट सुदामा सिंह, जबकि ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय और आदित्य कुमार उपस्थित थे। सेटलमेंट को लेकर 27 सितंबर को भी दोनों कोर्ट पहुंचे थे। उस समय भी लगभग दो घंटे तक चली काउंसिलिंग के बाद भी बात नहीं बन सकी थी।
दो साल सेचल रहा पवन सिंह का डाइवोर्स का मामला
भोजपुरी एक्टर सह सिंगर पवन सिंह की ओर से अपनी वाइफ ज्योति सिंह से डाइवोर्स के लिए नौ अक्टूबर, 2021 को आरा की फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी गयी थी। इसके बाद ज्योति सिंह इस साल 28 अप्रैल को आरा की फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। उस दिन ज्योति सिंह की ओर से अंतरिम भरण पोषण की मांग की गयी थी। ज्योति सिंह की ओर से प्रति माह साढ़े तीन लाख रुपयेकी मांग की गयी है। इसके बाद से ही मामला कुटुंब न्यायालय में चल रहा है। दोनों के बीच दो बार काउंसिलिंग करायी जा चुकी है।  पिछले साल मई माह में भी दोनों कोर्ट पहुंचे थे। उस समय भी प्रधान न्यायाधीश की ओर से समझौता कराने की कोशिश की गयी थी। उस समय भी बात नहीं बनी थी।
पवन सिंह की दूसरी वाइफ हैं ज्योति सिंह
उत्तर प्रदेश की रहनेवाली ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी वाइफ हैं। पवन व ज्योति की शादी 2018 में हुई थी। लगभग तीन साल साथ रहने के बाद पवन सिंह की ओर से डाइवोर्सकी अर्जी दी गयी थी। इसके बाद पवन ज्योति सिंह द्वारा अपने एडवोकेट के जरिये पवन सिंह पर शादी के बाद प्रताड़ित करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया था। ज्योति सिंह के अधिवक्ता की ओर से बताया गया था कि शादी के बाद सेही पवन सिंह के व्यवहार में काफी कटुता आ गयी थी। वह वाइफ के साथ अक्सर मारपीट और गाली-गलौज करते थे। ज्योति सिंह का जबरन गर्भपात भी करावा चुके हैं। हालांकि पवन सिंह के वकील की ओर से उन सभी आरोपों का खंडन भी किया गया था।