पटना। बिहार में नीतीश कुमार का साथ छोड़ BJP ज्वाइन करने की अटकलों के बीच जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने JDU को कमजोर पार्टी बता, CM के साथ बढ़ती दूरियों को जगजाहिर कर दिया। अब इसपर सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें करारा जवाब दिया है। नीतीश ने कहा है कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं हुई है। ये झूठे आरोप हैं, लोगों को जो कुछ कहना है कहने दीजिए।
यह भी पढ़ें:Bihar: NDA में नीतीश कुमार की नो एंट्री! BJP MP ने कहा- उनके लिए दरवाजा बंद, अब गठबंधन संभव नहीं
 
किसी के जाने से बिहार का विकास नहीं रुकेगा
पटना एएन कालेज में एक्स सीएम सत्येंद्र नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग चर्चा में बने रहने के लिए कुछ-कुछ बोलते रहते हैं। पार्टी कमजोर होने की बात करते हैं। पहले से कई गुना पार्टी सदस्यों की संख्या बढ़ी है। किसी के कहने से जेडीयू पार्टी कमजोर नहीं होगी। सीएम ने कहा कि महागठबंधन को लेकर बहुत कुछ कहा जा रहा है। किसी के कहने और जाने से विकास रुकेगा नहीं। कोई कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
 
उपेंद्र कुशवाहा ने कही थी जेडीयू-आरजेडी में डील की बात
उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को कहा था कि जब-जब नीतीश कुमार कमजोर हुए तो मैं उनके साथ खड़ा रहा हूं। मैंने अपनी पार्टी का विलय करके उनको ताकत दी। हालांकि, इन दिनों नीतीश जी कमजोर हुए हैं। जेडीयू लगातार कमजोर हो रहा है। इन दिनों मेरे ऊपर व्यक्तिगत प्रहार हो रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आजकल आरजेडी के लोग एक डील की बात कर रहे हैं। हम उनसे इस डील के बारे में जानना चाहते हैं।