पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बढ़िया पढ़ाई का आग्रह कर एक महीने से देश भर में चर्चा बटोर रहा नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के निमाकोल निवासी सोनू कुमार (11) का एडमिशन राजस्थान के कोटा स्थित एलेन करियर इंस्टीच्यूट में करा दिया गया। एडमिशन के लिए सोनू के चाचा, मामा एवं मिसेज इंडिया वविता मिश्रा एवं उनके पति कोटा गये थे।
यह भी पढ़ें:बिहार: शिक्षक बहाली के लिए जारी रहेगा टीईटी,केवल सातवें चरण में नहीं ली जा रही एग्जाम
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
एलेन के सह संस्थापक ने जारी किया वीडियो
एलेन इंस्टीच्यूट ने सोनू की मुफ्त पढ़ाई, रहने एवं खाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई है। सोनू ने खुद यू ट्यूब पर वीडियो जारी कर सस्पेंस खत्म किया है। एलेन करियर इंस्टीच्यूट के सह संस्थापक बृजेश माहेश्वरी ने वीडियो में बताया है कि एक शिक्षक के नाते सोनू जैसे बच्चे को वे खुद पढ़ाना चाहेंगे। जब तक वह अपने पैरों पर खड़ा होकर कलेक्टर नहीं बन जाता, उसके आगे के सफर का पूरा खर्च एलेन इंस्टीच्यूट उठाएगा। उन्होंने इसका वीडियो जारी किया था। अपील की थी कि यह संदेश सोनू तक पहुंचाया जाए। इसके बाद सोनू अपने चाचा व अन्य लोगों के साथ राजस्थान पहुंचा। वहां उसने नामांकन ले लिया। नामांकन के बाद वह काफी खुश दिख रहा था।
सीएम से बेहतर पढ़ाई की अपील कर वायरल हो गया था सोनू
उल्लेखनीय है कि सीएम नीतीश कुमार 14 मई को कल्याण बिगहा गए थे। वहां लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी क्रम में एक बच्चा CM के पास पहुंचा और उनसे कहा सर हम पढ़ना चाहते हैं, हमको हिम्मत दीजिए। उसकी बातें सुन सीएम भी मुस्कुराते हुए डीडीसी को उसकी मदद करने को कहा था। इसके बाद देखते ही देखते यह बच्चा सोनू कुमार देश-दुनियां में वायरल होता चला गया। कई राजनेता उससे मिलने पहुंचे। फिल्म एक्टर सोनू सूद भी उसकी मदद को आगे आये। बिहार के एक्स डिप्टी सीएम सुशील मोदी, एमपी चिराग पासवान समेत अन्य कई लीडरल सोनू से मिलकर मदद का आश्वासन दिया था। बीजेपी के एक्स राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने उसका नामांकन देहरादून के प्रसिद्ध स्कूल में करवाने की पेशकश की। तब से सस्पेंस बना हुआ था कि यह बच्चा कहां एडमिशन लेगा। अंतत: उसने एलेन में एडमिशन का निर्णय लिया।