Delhi : बुजुर्ग दंपत्ती ने बहू को लवर के साथ देख लिया, महिला ने सास-ससुर का कर दिया मर्डर, आरोपी अरेस्ट

देश की राजधानी दिल्ली के भागीरथी विहार में बुजुर्ग दंपत्ती ने अपनी बहू को उसके लवर के साथ देख लिया। महिला का भेद उसके हसबैंड के सामने न खुल जाए, उसे छिपाने के लिए वह अपने लवर के साथ मिलकर रविवार की रात बुजुर्ग सास-ससुर की चाकू से गला रेतकर मर्डर कर दी। मृतक की पहचान राधेश्याम (72) व उनकी पत्नी वीना (68) के रूप में हुई है।

Delhi : बुजुर्ग दंपत्ती ने बहू को लवर के साथ देख लिया, महिला ने सास-ससुर का कर दिया मर्डर, आरोपी अरेस्ट

Advertisement

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के भागीरथी विहार में बुजुर्ग दंपत्ती ने अपनी बहू को उसके लवर के साथ देख लिया। महिला का भेद उसके हसबैंड के सामने न खुल जाए, उसे छिपाने के लिए वह अपने लवर के साथ मिलकर रविवार की रात बुजुर्ग सास-ससुर की चाकू से गला रेतकर मर्डर कर दी। मृतक की पहचान राधेश्याम (72) व उनकी पत्नी वीना (68) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:APP बनी नेशनल पार्टी, NCP, TMCऔर CPI से छिन गया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

मृतक दंपत्ती की बहू मोनिका को पुलिस ने किया अरेस्ट

आरोपी महिला ने घर से साढ़े चार लाख रुपये भी लूटवा दिये। गोकलपुरी पुलिस स्टेशन पुलिस ने मर्डर, लूट सहित विभिन्न सेक्शन में एफआइआर दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार रात को मृतक दंपत्ती की बहू मोनिका को अरेस्ट कर लिया है। राधेश्याम अपनी फैमिली के साथ भागीरथी विहार की गली नंबर-13 में रहते थे। फैमिली में वाइफ वीना, बेटा रवि रत्तन, बहू मोनिका व छह वर्षीय एक पोता है। राधेश्याम फिल्मिस्तान के एक गवर्नमेंट स्कूल से वाइस प्रिंसिपल से रिटायर हुए थे। उनका सौ गज का एक मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर व फस्ट फ्लोर पर तल पर तीन-तीन कमरे बने हुए हैं। वह अपनी वाइफ के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। रिटायर होने के बाद वाइफ के साथ घर के नीचे परचून की दुकान चला रहे थे।

लवर के साथ मिलकर सास-ससुर को मौके घाट उतारा
फस्ट फ्लोर पर उनका बेटा अपनी फैमिली के साथ रहता है। बेटे की कपड़ों की दुकान है। परिजन ने बताया कि तीन महीने पहले राधेश्याम ने सौ गज में से 50 गज का हिस्सा 50 लाख रुपये में खुर्शीद नाम के प्रॉपर्टी डीलर को बेचा था। इससे एडवांस के पांच लाख रुपये मिले थे। उस रकम को बुजुर्ग ने घर में अलमारी में रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मोनिका का एक युवक से लव अफेयर चल रहा था। उसे उसके लवर के साथ सास ससुर ने देख लिया था। रात को मोनिका का हसबैंड दुकान से आया तो उसने उसे खाने खिलाने के बाद किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। महिला ने देर रात को अपने लवर के साथ मिलकर कमरे में सो रहे सास-ससुर का गला दबाया। बाद में चाकू से उनका गला रेत दिया। ससुर के सीने पर चाकू से कई वार भी किये।महिला ने घटना को अंजाम देने के लिए छत पर छिपाया हुआ था लवर को
पुलिस  सोर्सेज का कहना कि आरोपित महिला ने रविवार की देर शाम को अपने लवर को घर पर बुलाया। सास-ससुर की नजरों से उसे बचाकर घर की छत पर छुपा दिया था। हसबैंड के सोने के बाद महिला अपने लवर को छत से ग्राउंड फ्लोर पर लेकर गई और चाकू से उनकी मर्डर कर दी।

सास-ससुर की मौत से अंजान बनी हुई थी महिला
मोनिका ने सोमवार सुबह अपने हसबैंड को वारदात की सूचना दी। उसने ऐसा दिखाया कि घर में पीछे के रास्ते से बदमाश घुसे और सास-ससुर की मर्डर कर अलमीरा में रखे साढ़े चार लाख रुपये लूटकर ले गये। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला बिल्कुल अंजान बनी हुई थी। पुलिस को मोनिका की गतिविधि पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया।

मोनिका ने हसबैंड से छुटकारा पाने का भी बनाया था प्लान

पुलिस ने खुलासा किया है कि सास-ससुर की मर्डर का पता चलने के बाद पुलिस व मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने वाली बहू मोनिका (30) ही मामले की मास्टमाइंड है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया था कि बहू का करेक्टर ठीक नहीं है, एक बार उससे पूछताछ कीजिए, सब सामने आ जायेगा। यही क्लू पुलिस के काम आ गया। लगातार पूछताछ में मोनिका टूट गई। उसने कबूल कर लिया कि उसने अपने ससुराल वालों को खत्म करने के लिए अपने बॉयफ्रेंड आशीष का इस्तेमाल किया है। आगे के प्लान में वह हसबैंड से भी छुटकारा पाना चाहती थी। वह मकान के 1.3 करोड़ लेकर बॉयफ्रेंड के साथ द्वारका में कहीं सेटल होने की सोच रही थी।

दंपत्ती के बड़े बेटे की हादसे में हो गई थी मौत
पड़ोसियों ने राधेश्यम के घर में किसी तरह का झगड़ा कभी होते हुए नहीं देखा। वारदात के वक्त पड़ोसियों ने बुजुर्ग के घर से तरह की आवाज नहीं सुनी। दंपत्ती के सबसे बड़ा बेटे सानू की कई वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया था। जबकि उनकी शादीशुदा बेटी मंजू अपने पति विपिन के साथ गाजियाबाद में रहती है।