- इस दौरान गार्डवाल और सड़क की मरम्मत की जायेगी
- डीसी आदित्य रंजन ने विभागों को वैकल्पिक मार्ग तैयार करने का निर्देश दिया
- सुरक्षा और डायवर्जन साइनबोर्ड की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी
- प्रशासनिक टीम ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद टाउन के बरमसिया पुल की मरम्मत को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तय किया गया कि 5 नवंबर से 20 दिसंबर तक पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान पुल की गार्डवाल और सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, ताकि पुल की संरचनात्मक मजबूती और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025 : दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनडीए कैंडिडेट अनंत सिंह गिरफ्तार
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
बरमसिया पुल की मरम्मती कार्य को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 5 नवंबर से 20 दिसंबर तक पुल पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में गार्डवाल एवं सड़क की मरम्मत की जाएगी। वैकल्पिक मार्ग चिन्हित कर यातायात सुगम बनाने के निर्देश दिए। बैठक उपरांत… pic.twitter.com/D5la9zdDpx
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) November 1, 2025
बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई, जिसमें पथ निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम और यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैकल्पिक मार्गों की पहचान और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था समय रहते पूरी की जाए, ताकि आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।उन्होंने स्पष्ट किया कि मरम्मत अवधि में पुल पर संपूर्ण आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान साइनबोर्ड, डायवर्जन पथ, और सुरक्षा उपायों की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक के बाद प्रशासनिक टीम ने स्थल निरीक्षण कर मरम्मत कार्य से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा —“बरमसिया पुल की मरम्मत जनसुरक्षा के लिए आवश्यक है। हमारा प्रयास रहेगा कि कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि जनता को भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।”प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।