धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में अगले सेशन से MBBS की 100 सीटों पर एडमिन होगा। मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटों को बढ़ाकर 100 करने की अनुमति नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की ओर से दे दी गयी है।
यह भी पढ़ें:Bihar Double Murder: Ara में एक साथ उठी प्रोफेसर दंपती की अर्थी, बेटियों ने दिया माता-पिता को कंधा
और भी पढ़ें
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम

अब अगले सेशन 2024-24 से SNMMCH में MBBS की 100 सीटों पर एडमिशन होगा। लंबे समय से SNMMCH की 50 सीटों को बढ़ाकर 100 करने की मांग की जा रही थी। SNMMCH में वर्ष 2013 में MBBS की सीट 50 से बढ़ा कर 100 की गयी थी। वर्ष 2016 तक चार साल 100 सीट पर एडमिशन हुआ। वर्ष 2017 में डिफिशिएंसी का हवाला देकर सीटें घटा दी गयी थीं। तब से यहां 100 के बदले 50 MBBS सीट पर ही एडमिशन हो रहा है।
SNMMCH में MBBS सीट बढ़ाने को लेकर हाल ही में एनएमसी निरीक्षण ने किया था। एनएमसी की चार सदस्यीय टीम ने औचक निरीक्षण किया था। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी, एसआर व ट्यूटर की कमी की रिपोर्ट तैयार कर टीम वापस लौट गयी थी। टीम में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस सेखपुरा पटना के प्रोफेसर डॉ पीके पांडेय व जीतराम केशरी, मेडिकल कॉलेज बर्धमान से डॉ प्रणीता तरफदार व पटना मेडिकल कॉलेज की डॉ प्रो सोनी सिन्हा शामिल थे।