धनबाद। धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार की माता शकुंतला देवी शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गयी। नम आखों से संजीव कुमार व परिजनों के साथ अन्य लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। छोटे पुत्र रवि प्रकाश ने शकुंतला देवी को मुखाग्रिनी दी। मोहलबनी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। एसएसपी की मां का श्राद्धकर्म बोकारो स्थिति निजी आवास से होगा।
यह भी पढे़ं:Bihar के बाहुबली एक्स एमपी आनंद मोहन की बढ़ी परेशानी, रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का नीतीश गवर्नमेंट को नोटिस
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं

शंकुतला देवी (72) की गुरुवार को स्वर्गवास हो गया था। एसएसपी आवास से शुक्रवार की सुबह अंतिम यात्रा मोहलबनी घाट के लिए निकली। अंतिम यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए।एसएसपी संजीव कुमार व उनके छोटे भाई रवि प्रकाश ने नम आंखों से कांधा देकर अपनी मां को अंतिम विदाई दी। दोनों भाईयों के आंखों में अपने मां से दूर होने का दर्द साफ तौर पर नजर आ रहा था।

परिजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कोयलांचल के लोगों ने अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर परिवार की बुजुर्ग शकुंतला देवी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में जिले भर के प्रशासनिक अफसर, पुलिस अफसर, बुद्धिजीवी, राजनीतिक दल से जुड़े नेता, बिजनसमैन, सामाजिक कार्यकर्ता ,मीडियाकर्मी व शहर के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। युवा बिजनसमैन मनी महतो जिले के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानेदार अंतिम यात्रा में शामिल रहे।

एसएसपी संजीव कुमार की माता का तबियत पिछले दिनों खराब चल रही थी। टाउन के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया था। हालांकि बढ़ती उम्र के कई बीमारियों से लड़ते हुए 72 वर्षीय शंकुतला मेहता ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।