धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन ने जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनी। डीसी ने लोगों को अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जांच कराते हुए उचित समाधान कराया जायेगा।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: SAIL की चासनाला कोलियरी के अंडरग्राउंड माइंस धरना पर बैठे 108 कंट्रेक्ट लेबर
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंड से आये लोगों की समस्याओं को सुन, शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया गया@jhar_governor@JharkhandCMO @prdjharkhand pic.twitter.com/MagODWiKCu
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) August 1, 2023
जनता दरबार में एमआइजी हाउसिंग कॉलोनी धनबाद से आई महिला ने अपने हसबैंड की किडनी के इलाज हेतु आवेदन दिया। महिला ने बताया कि उनके 36 वर्षीय हसबैंड की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। उनके पति प्राइवेट संस्थान में नौकरी करते थे, उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है। डीसी वरुण रंजन ने इस मामले को सिविल सर्जन को हस्तांतरित करते हुए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। जनता दरबार में पुटकी अंचल क्षेत्र से आये लोगों ने रैयती जमीन पर स्थित तालाब को बचाने के संदर्भ में डीसी को एक आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया की बीसीसीएल के सिजुआ एरिया नंबर 5 के जीएम द्वारा कोयला उत्खनन की आड़ में आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से चंद्रा मौजा में अवस्थित रैयती जमीन पर स्थित बड़ा तालाब को साजिश के तहत ओबी डंप कर भरने का प्रयास कर रही है। सीओअंचलाधिकारी एवं बीसीसीएल को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिये।
कलियासोल ब्लॉक से आये ग्रामीणों ने आदिवासियों का रैयती जमीन रेलवे द्वारा कम पैसों में अधिकरण करने के संबंध में डीसी को एक आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कलियासोल प्रखंड के अंतर्गत नारीपहाड़ी ग्राम के कलुबाथन ओपी के अंतर्गत रेलवे संशोधन एक्ट 2008 के तहत डीएफसीसी मालवाहक रेल परियोजना के अंतर्गत एसटी का जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। अधिग्रहण के समय कुछ खाते की जमीन का मुआवजा वर्ष 2017-18 में बहुत कम भुगतान किया गया है, साथ ही कई ग्रामीणों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। डीसी ने इस मामले को संबंधित पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए जांच कर निष्पादन हेतु निर्देशित किया।
डीसी वरुण रंजन जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा से संबंधित समस्याओं से अवगत हुए। डीसी ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।