- सीएसआईआर-एनएएल, बेंगलुरु में होगा राष्ट्रीय स्तर का फेस्ट
- डीएवी कोयलानगर के यतनवीर, आदित्य और हर्षिता करेंगे धनबाद का प्रतिनिधित्व
धनबाद। कोयलानगर स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के तीन उभरते हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों यतनवीर, आदित्य वर्मा और हर्षिता सिंह ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। इन तीनों का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रतियोगिता ‘जिज्ञासा एयरोफेस्ट 2025’ के लिए हुआ है, जो वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की इकाई राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला (NAL), बेंगलुरु में 22 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें:धनबाद: AIDEOA डेलीगेशन की बीसीसीएल ईजे एरिया GM से मुलाकात, सुरक्षा-उत्पादन पर हुई अहम चर्चा
और भी पढ़ें
- बिहार MLC विवाद: 2 निर्दलीय सदस्यों की कुर्सी पर खतरा, BJP ने लिया यू-टर्न!
- कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर BCCL के पांच अधिकारियों को मिला अवॉर्ड
- Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से अर्घ्य तक की तारीख
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
इन विद्यार्थियों ने अपनी सृजनशीलता, वैज्ञानिक सोच और नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट्स के दम पर चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब वे न केवल डीएवी कोयलानगर बल्कि पूरा धनबाद जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल राउंड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे।विद्यालय के विज्ञान मार्गदर्शक बालकिशोर सिंह ने बताया कि छात्रों की मेहनत, टीमवर्क और नई सोच ही उनकी सफलता की कुंजी रही।
उन्होंने कहा, “इन विद्यार्थियों ने यह दिखा दिया कि अगर जिज्ञासा और लगन हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं।” विद्यालय के प्रधानाचार्य एन.एन. श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि,“यह चयन हमारे विद्यालय और पूरे धनबाद क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यह आने वाले समय में छात्रों को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।”विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। डीएवी परिवार का मानना है कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान की दिशा में प्रोत्साहित करेगी।