नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका में चल रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में इंडियन टीम ने अपना सेकेंड मैच को भी जीत लिया है। इंडियन टीम ने 15 फरवरी को केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में मैच खेले गये मैच में वेस्टइंडीज महिला टीम को छह विकेट से हरा दिया।
यह भी पढ़ें:Army Jawan Murder: तमिलनाडु में आर्मी जवान की पीट-पीट कर मर्डर, DMK के पार्षद समेत आठ पर FIR, छह अरेस्ट
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
वेस्टइंडीज टीम के कैंप्टन हेली मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। पहले बैंटिंगकरते हुए कैरेबियाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाये। बाद इंडियन टीम ने 119 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इंडिया की तरफ से ऋचा घोष और हरमनप्रीत कौर ने तूफानी पारी खेली।इस तरह इंडिया ने अपने दूसरे मुकाबले को भी जीत लिया। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 118 रन बनाये। वेस्टइंडीज टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज महज दो रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद टेलर ने पारी को संभाला। टेलर का साथ कैंपबेल ने बखूबी निभाया और 36 गेंदों पर 30 रन बनाये। वेस्टइंडीज टीम को 14वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने कैंपबेल और टेलर का बड़ा विकेट लिया। इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा ने मैच में 3 विकेट लिए और टी-20 क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा 100 विकेट लेने वाली पहली बॉलर बनीं।
ऋचा घोष ने खेली विनिंग पारी
119 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंडियन टीम के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। शेफाली ने पहले ओवर में ही तीन चौके जड़े और 14 रन बनाये। वहीं, स्मृति ने अगले ओवर में अपने हाथ खोले और 2 चौके जड़े। हालांकि, स्मृति मैच में 10 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गई। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्ज भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने वाली जेमिमा मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौटी। इस दौरान शेफाली वर्मा ने टीम की पारी को संभाला, लेकिन वो भी गलत शॉट हिट करने के चलते अपना विकेट गंवा बैठी। महज 44 रन के अंतर इंडिया ने अपने 3 विकेट खो दिये थे।इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने टीम की पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली। हालांकि, कप्तान मैच खत्म होने से पहले अपना विकेट गंवा बैठी। वहीं, ऋचा घोष ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 18वें ओवर की पहली गेंद पर विनिंग चौका लगाया।