नई दिल्ली। साउथ अफ्रिका में चल रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में अपने लास्ट मुकाबले में इंडिया ने डकवर्थ-लुइस मैथड (DLS) नियम के अनुसार आयरलैंड को पांच रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंडियन टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
और भी पढ़ें
- सोनिया गांधी की किताब में खुलेंगे परिवार के अनकहे किस्से, बोलीं- यह राजनीतिक नहीं
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
इंडियन कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने सोमवार को मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। पहले बैंटिग करते हुए इंडिया ने स्मृति मंधाना की 87 रनों की तूफानी पारी की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाये। इसके बाद आयरलैंड टीम 9वें ओवर तक दो विकेट के नुकसान पर 54 रन ही बना पाई। इसके बाद बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा।
इस जीत के साथ इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गया। इस ग्रुप में इंग्लैंड महिला टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इंग्लैंड टीम फिलहाल अंक तालिका में तीन मैचों में तीन जीत के साथ और छह अंकों के साथ टॉप पर है। उसे पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलना है।वहीं, इंडियन टीम दूसरे स्थान पर है। इंडिया का नेट रन रेट +0.290 है। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इंडियन महिला टीम साल 2018 से लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 2020 में इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था।
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
इंडियन टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में इतिहास रच दिया। वह वर्ल्ड की पहली खिलाड़ी बन गई। उन्होंतने 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। हरमन से पहले वर्ल्ड का कोई पुरुष या महिला खिलाड़ी 150 टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सका है। भारतीय महिला कप्तांन ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंीने 148 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। महिलाओं में हरमन से पीछे न्यू2जीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिन्होंेने 143 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।