Advertisement
  • लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जिंदल समूह के प्रतिनिधियों की मुलाकात
  • रोजगार, हरित ऊर्जा, कौशल प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा पर बनी सहमति

लंदन। (Threesocieties.com Desk)। झारखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर राज्य में बड़े निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह मुलाकात बीते 2 जनवरी को नवीन जिंदल से हुई बातचीत को आगे बढ़ाने की कड़ी मानी जा रही है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: BMW से टकराया डिलीवरी बॉय, 1.5 लाख का खर्च सुनकर रो पड़ा; मां की कहानी सुनते ही मालिक ने गले लगा लिया

बैठक के दौरान इस्पात उद्योग (Steel Industry), स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) और बिजली ढांचा (Power Infrastructure) जैसे अहम क्षेत्रों में संभावित निवेश को लेकर जिंदल समूह ने गहरी रुचि दिखाई। दोनों पक्षों ने झारखंड में सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

इस्पात और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश पर फोकस

जिंदल समूह ने स्पष्ट किया कि झारखंड में इस्पात उद्योग के विस्तार के साथ-साथ हरित ऊर्जा परियोजनाओं और बिजली ढांचे को मजबूत करने की दिशा में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। इससे राज्य को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

 उच्च शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण पर भी सहयोग

बैठक में मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना की सराहना करते हुए जिंदल समूह ने झारखंड सरकार के साथ उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग की इच्छा जताई। इसमें झारखंड के युवाओं के लिए—छात्रवृत्ति सहायता b विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षमता निर्माण (Capacity Building) जैसी योजनाओं पर चर्चा की गई।

युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

दोनों पक्षों ने माना कि इस सहयोग से झारखंड के युवाओं को बेहतर कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, यह पहल हरित ऊर्जा, सतत विकास और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।राज्य सरकार और जिंदल समूह के बीच यह संभावित साझेदारी आने वाले समय में झारखंड की औद्योगिक तस्वीर बदलने वाली मानी जा रही है।