Advertisement

नई दिल्ली। मेटा के मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने कहा है कि उसने नये आईटी नियम, 2021 के तहत सितंबर के महीने में इंडिया में 26 लाख से अधिक अकाउंट्स पर बैन लगा दिया। इन नियमों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक जिम्मेदारियां देने के लिए संशोधित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:अब Twitter पर 'ब्लू टिक' के लिए चुकाने होंगे आठ डॉलर, एलन मस्क की घोषणा
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के देश में लगभग 500 मिलियन यूजर हैं। भारत में सितंबर में 666 शिकायत रिपोर्ट मिली है। रिकॉर्ड कार्रवाई 23 थी। आईटी नियम 2021 के अनुसार, कंपनी ने सितंबर 2022 महीने के लिए अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें यूजर-सिक्योरिटी रिपोर्ट में मिली शिकायतों और वॉट्सऐप द्वारा की गई संबंधित कार्रवाई के साथ-साथ वॉट्सऐप की स्वयं की निवारक कार्रवाइयों का विवरण शामिल है।
अगस्त में बैन हुए 23 लाख अकाउंट्स
प्लेटफॉर्म ने अगस्त में इंडिया में 23 लाख से अधिक खराब अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया था। एडवांस आईटी नियम 2021 के तहत, प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिनमें पांच मिलियन से अधिक यूजर हैं, को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है। साथ ही एक खुले, सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेह इंटरनेट की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने "डिजिटल नागरिकों" के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से कुछ संशोधनों को नोटिफाई किया है।
हानिकारक/गैरकानूनी कंटेंट नहीं करना है अपलोड
सोशल मीडिया बिचौलियों को केवल यूजर्स को हानिकारक/गैरकानूनी कंटेंट की कुछ कैटेगरी को अपलोड नहीं करने के बारे में सूचित करने की जरूरत होती हैसेंट्रल मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा जरूरी है। मिनिस्टरी द्वारा सभी हितधारकों को शामिल करते हुए एक विस्तृत सार्वजनिक परामर्श प्रक्रिया का पालन करने के बाद संशोधनों को नोटिफाई किया गया था। बता दें कि नये प्रावधान यह सुनिश्चित करेंगे कि मध्यस्थ का दायित्व केवल औपचारिकता नहीं है।