- बाबूलाल मरांडी को अपना पुराना मित्र बता झारखंड बीजेपी संगठन को अपना संदेश दे गये नरेंद्र मोदी
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट में आयोजित प्रधानमंत्री की विजय संकल्प रैली में एक पॉलिटिकल संकेत देखने को मिला। मंच पर झारखंड बीजेपी के सभी बड़े लीडर मौजूद थे, लेकिन अपने 32 मिनट के भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने चार बार बाबूलाल मरांडी का नाम लिया।
यह भी पढ़ें:बहन को शादी में शहीद भाई की नहीं खलने दी कमी ! एयरफोर्स कमांडो ने हथेलियों पर पैर रखवा किया ससुराल विदा
भाजपा का मकसद है- विकास, विकास और तेज विकास।
जबकि कांग्रेस हो या उसके सहयोगी दल, वो विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
इसीलिए आज देश कह रहा है - जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी pic.twitter.com/X4ncFtU0Wk— Dr. Laxmikant Bajpai (Modi Ka Parivar) (@LKBajpaiBJP) March 1, 2024और भी पढ़ें
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
- ड्यूटी पर तैनात ASI ने चलाई गोलियां, मधुबनी में एक की मौत, 3 घायल
पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन की शुरुआत भी अपना पुराना मित्र बताकर बीजेपी के स्टेट प्रसिडेंट बाबूलाल मरांडी को धन्यवाद देने से की। धनबाद बुलाने के लिए बाबूलाल मरांडी का आभार जताया। बाबूलाल मरांडी द्वारा दिये अंगवस्त्र को पीएम मोदी मंच पर आखिरी समय तक धारण किये रहे। एयरपोर्ट पर रोड शो में खुली जीप में पीएम के साथ बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा दोनों थे। मंच पर भी दोनों पीएम मोदी के अगल-बगल ही बैठे थे, लेकिन मोदी की जुबान पर सिर्फ बाबूलाल मरांडी का ही नाम आया। सभा के दौरान ही अर्जुन मुंडा मंच से नीचे कुछ आवश्यक कार्य से चले भी गये। मंच पर बाबूलाल मरांडी के साथ बांडिंग दिखाकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें लेकर साफ संदेश भी दिया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी देश गरीबों का उत्थान कर विकसित भारत बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।
— Babulal Marandi (Modi Ka Parivar ) (@yourBabulal) March 1, 2024
वहीं, झारखंड में INDI ठगबंधन की सरकार राज्य के खनिज संसाधनों और गरीबों के जमीनों को लूटने में लगी हुई है।#VijaySankalpMaharally@BJP4India @JPNadda @AmitShah… pic.twitter.com/dnOj2cgeP2
बाबूलाल ने पीएम मोदी को बताया धरती का सर्वाधिक लोकप्रिय लीडर
झारखंड बीजेपी के प्रसिडेंट बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में पीएम नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें धरती का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने भरोसा दिया कि अबकी बार झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटें बीजेपी जीतेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर देश और झारखंड की जनता को भरोसा है। बाबूलाल मरांडी ने अपने भाषण में आईएनडीआईए गठबंधन के भ्रष्टाचार चर्चा करते हुए कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रहते बालू, पहाड़ और जमीन की लूट की। हेमंत सोरेन के परिवार के पास जितनी जमीन है, उतनी जमीन झारखंड के राज परिवारों के पास भी नहीं है।
बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र की एक पहाड़ियां युवती की 56 टुकड़ों में काटकर मर्डर कर दी जाती है। उनके क्षेत्र में कई लोग मलेरिया से मर जाते हैं, लेकिन हेमंत सोरेन ने कभी इसकी चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार के समय आदिवासी सबसे पीड़ित रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सीएम चम्पाई सोरेन जो अबुआ आवास बांट रहे हैं, उसमें भी भ्रष्टाचार हो रहा है।