धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में सीआईएसएफ के जवानमानवता का परिचय देते हुए प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आये हैं।
सीआईएसएफ के डीआईजी विनय काजला के नेतृत्व में हर रोज सीआईएसएफ के जवान धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंच कर प्लाज्मा डोनेट कर रहे है।
कोयला नगर में शुक्रवार को वैसे ही जवानों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्लाज्मा डोनेट करने वाले जवानों ने बताया कि जब तक प्लाज्मा की जरूरत पड़ेगी हम लोग समय-समय पर कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग आगे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।कार्यक्रम में प्लाज्मा डोनेट करने वाले जवानों को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
कार्यक्रम में मौजूद सीआईएसएफ के डीआईजी विनय काजला और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) चंदन कुमार ने सीआईएसएफ जवानों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि अभी तक धनबाद में तीन सौ यूनिट से ज्यादा प्लाज्मा डोनेट हो चुका है। इसमें 50 से ज्यादा सीआईएसएफ के जवानों ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि इस प्लाज्मा से कई कोविड मरीजों की जान बचाई जा चुकी है। उन्होंने अन्य लोगों से भी प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की।