धनबाद BJP में नई टीम पर बवाल: ब्रह्मर्षि समाज को नहीं मिला प्रतिनिधित्व, अंदरखाने सियासत तेज

धनबाद भाजपा महानगर और ग्रामीण जिला कमेटी का गठन, लेकिन ब्रह्मर्षि (भूमिहार) और ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से विवाद। जानिए पूरी सूची और अंदर की राजनीति।

धनबाद BJP में नई टीम पर बवाल: ब्रह्मर्षि समाज को नहीं मिला प्रतिनिधित्व, अंदरखाने सियासत तेज
जिला कमेटी में भूमिहार और ब्राह्मण की अनदेखी।
  • श्रवण राय व मोहन चंद्र कुम्हार की टीम घोषित
  • मानस प्रसन्न-रूपेश सिन्हा बने महामंत्री
  • ग्रामीण कमेटी में नंद लाल अग्रवाल बने उपाध्यक्ष

धनबाद (Threesocieties.com Desk): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद धनबाद महानगर और ग्रामीण जिला कमेटी का ऐलान कर दिया गया है। नई टीम में जहां अनुभव और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिला, वहीं ब्रह्मर्षि समाज (भूमिहार) और ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से संगठन के भीतर असंतोष उभरकर सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें: धनबाद कांग्रेस में नया समीकरण: 73 सदस्यीय टीम में सामाजिक संतुलन का बड़ा संदेश

ब्रह्मर्षि समाज को लेकर नाराजगी

नई कमेटी में ब्रह्मर्षि समाज (भूमिहार) का एक भी पदाधिकारी नहीं बनाए जाने पर इस वर्ग में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के नेताओं का आरोप है कि पार्टी के कोर वोटर माने जाने वाले वर्ग की अनदेखी की गई है। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि लोकसभा और झरिया विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ नेताओं के खिलाफ काम करने वाले लोगों को भी कमेटी में जगह दी गई है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की शिकायत प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक की जायेगी।

महानगर कमेटी में ब्राह्मण जाति से भी कोई पदाधिकारी नहीं बना है। आरोप लगाया जा है कि लोकसभा में ब्रह्मर्षि समाज द्वारा खुलकर ढुल्लू महतो के पक्ष में मतदान करने से भाजपा के ही कुछ नेता इस समाज नाराज रह रहे है। ऐसे नेता अंदर ही अंदर इस वर्ग के लोगों को संगंठन से दूर करने में लगे हैं। भाजपा की धनबाद ग्रामीण कमेटी में भी किसी भूमिहार जाति को पद नहीं दिया गया है।

 महानगर कमेटी: श्रवण राय की टीम

धनबाद महानगर में अध्यक्ष श्रवण राय ने अपनी टीम का गठन किया है, जिसमें मुख्य पदाधिकारी:

महामंत्री: मानस प्रसन्न, रूपेश सिन्हा
उपाध्यक्ष: अजय निषाद, बीरेन्द्र हांसदा, महेश पासवान, धनेश्वर महतो, प्रियंका देवी (एक पद रिक्त)
मंत्री: रीता प्रसाद, रुमकी देवी गुप्ता, कंचन चौरसिया, बच्चा गिरी, मौसम सिंह (एक पद रिक्त)

ग्रामीण कमेटी: मोहन चंद्र कुम्हार के नेतृत्व में नई टीम

धनबाद ग्रामीण जिला कमेटी में मोहन चंद्र कुम्हार को अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्य पदाधिकारी:

महामंत्री: विकास महतो, आशीष मुखर्जी
उपाध्यक्ष: नंद लाल अग्रवाल, निताई रजवार, संजय महतो, गीता बेसरा, विपिन दा
मंत्री: प्रकाश बाउरी, जया कुमारी, मनीष साव, वंदना बाउरी, निशा महतो (एक पद रिक्त)
कोषाध्यक्ष: रामदेव पांडेय
सह कोषाध्यक्ष: मनोज सिंह
कार्यालय मंत्री: पप्पू तिवारी

जिला अध्यक्ष ने दावा किया है कि कमेटी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।

 ‘सामाजिक संतुलन’ बनाम ‘सियासी असंतोष’

जहां एक ओर नेतृत्व सामाजिक संतुलन की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर जातीय प्रतिनिधित्व को लेकर बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा जारी है और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं।

 क्या कहता है सियासी संदेश?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कमेटी गठन आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। इसमें सांसद-विधायक के समीकरणों को साधने की भी कोशिश दिखती है। हालांकि, जातीय असंतुलन के आरोप अगर बढ़ते हैं तो यह संगठन के लिए चुनौती बन सकता है।

हालांकि, बीजेपी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी में कुछ जाति विशेष को जानबूझकर जगह नहीं देने का आरोप लगाया है। वहीं, सोशल मीडिया में इसको लेकर बहस का दौर जारी है। आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।