Advertisement

धनबाद। CIMFR के साइंटिस्ट ने ऐसी टेकनिक डेवलप की जिससे ओपन कास्ट माइंस में भारी वाहनों की टक्कर को रोका जा सकेगा।
सिंफर की नई टेकनिक से धूमिल मौसम के लिए दृष्टि संवर्द्धन प्रणाली को ओपन कास्ट माइंस में आने-जाने वाले वाहनों में लगाया जा सकेगा। इससे विजिबलिटी ना के बराबर होने के बाद भी ड्राइवर को सिग्नल मिल जायेगा। वाहन आपस में नहीं टकरायेंगे।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:CM हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लीज आवंटन व शेल कंपनियों में निवेश मामले को सुनवाई योग्य नहीं माना  
सिंफर की इस टेकनिक का फील्ड एग्जाम छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला लौह अयस्क माइंस के डिपोजिट-5 बचेली कांप्लेक्स में किया जा चुका है। सिंफर कैंपस में आइआइटी आइएसएम के प्रोफेसर और स्टूडेंट्स व डीजीएमएस के समक्ष इसे प्रदर्शित किया गया। यह आयोजन भारत सरकार इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय व एनएमडीसी लिमिटेड हैदराबाद की ओर से अनुसंधान एवं विकास परियोजना के तहत किया गया। सिंफर के साइंटिस्ट डॉ. सुजीत कुमार मंडल व डॉ.. एसके चौल्या ने कहा कि टेकनिक में कमी दिखे तो अपना सुझाव दें। सुझाव के आधार पर सुधार किए जा सकते हैं। आइआइटी आइएसएम के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार व डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टक राजीव पाल ने सिंफर की टेकनिक को उद्योगों के लिए कारगर बताया।
टेकनिक की विशेषताएं
धूमिल मौसम के दौरान ओपन पिट माइंस में सुरक्षित खनन कार्यों को करने के लिए यह प्रणाली इंफ्रारेड कैमरा, वीटूएक्स, जीएनएसएस, रडार, वायरलेस उपकरण और विजुअल कंप्यूटिंग जैसी विभिन्न प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने में सक्षम है।इस सिस्टम में डिस्प्ले स्क्रीन पर डिजिटल माइन मैप और एकीकृत वीटूएक्स व हाई प्रिंसिपल जीएनएसएस का उपयोग कर अन्य आसपास के एचईएमएम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए धूमिल मौसम के दौरान एचईएमएम के सुरक्षित नेविगेशन के लिए जियो टैग्ड खदान मानचित्र पर सड़क के किनारों, वर्किंग फेस, रोड डिवाइडर की जियो फेंसिंग भी शामिल है। 
इस सिस्टम में एक प्रभावी विजुअल कंप्यूटिंग एल्गोरिदम शामिल है जो इमेज इंहांसमेंट एल्गोरिदम जैसे कंट्रास्ट लिमिटेड एडाप्टिव हिस्टोग्राम और डार्क चैनल प्रायर को एकीकृत करता है।डंप ट्रक के संचालक को चेतावनी देने के लिए एकीकृत साफ्टवेयर में सीएनएन आधारित ऑब्जेक्ट डिटेक्शन एल्गोरिदम को सम्मिलित किया गया है।प्रणाली सेंसर या उपकरण, दृश्य कंप्यूटिंग, 2डी नेविगेशन और 3डी वर्चुअल रियलिटी का उपयोग कर बहु स्तरीय सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करती है। यह प्रणाली मार्ग विचलन, किसी वस्तु का पता चलने और उसके आगे हो सकने वाले कालिजन की स्थिति में अलार्म की सुविधा प्रदान करता है।साफ्टवेयर और उन्नत एनालिटिक्स के साथ इनबिल्ट यह इटेलिजेंटसिस्टम एक कंट्रोल रूम से ओपन पिट खान में मौजूद सभी एचईएमएम को केंद्रीयकृत मानिटरिंग, उत्पादन मानिटरिंग और फ्लिट प्रबंधन में सहायक है।