नई दिल्ली। अहमद पटेल के पिता भी अपने इलाके के एक फेमस कांग्रेसी थे। अहमद पटेल ने अपने पिता से ही पॉलिटक्स के गुर सीखे। हालांकि, उनका खुद का फैमिली पॉलिटिक्स से काफी दूर है।

और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
अहमद पटेल का जन्म वर्ष 1949 की 21 अगस्त को गुजरात के भरूच में अंक्लेश्वर के पास स्थित पीरामन गांव में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद इशकजी पटेल और माता हवाबेन मोहम्मद पटेल थीं।पटेलल दो बच्चे हैं जिनकी पॉलिटिक्स में कोई दिलचस्पी नहीं है। 'अहमद भाई' और 'एपी' के नाम से मशहूर अहमद पटेल की फैमिली में उनकी पत्नी मेमूना अहमद पटेल, एक बेटा और एक बेटी हैं। पटेल की वर्ष 1976 में शादी हुई थी। पटेल ने भरूच के श्री जयेंद्रपुरी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज और बड़ौदा की एमएस यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की थी।
ट्रेन से सफर करना पसंद करते थे पटेल
अहमद पटेल को आम इंसान की तरह जीवन व्यतीत करना पसंद था। वो फ्लाइट से ज्यादा ट्रेन में सफर करते थे। टीवी के शोर से ज्यादा शांति से अखबार पढ़ने में दिलचस्पी रखते थे। उनका मानना था कि एक आम आदमी की नब्ज जानने के लिए अखबार बेस्ट है।