Advertisement

पटना। बिहार के एक्स सीएम लालू यादव राबड़ी देवी के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव रविवार  पसीना बहाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने पुराने शौक क्रिकेट में बैट और बाल दोनों पर हाथ आजमाया। बैटिंग में लंबे-लंबे शाट लगाये। बॉलिंग करते हुए भी दिखाई दिए। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:राजस्थान: चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने महिला को घर से बाहर निकलवाया, बोले-बकवास नहीं, गेट आउट

जिंदगी हो या खेल, जीतने के लिए खेलना चाहिए
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के क्रिकेट खेलने के दौरान उनके साथी प्लेयर ड्राइवर, रसोइया, स्वीपर और माली रहे।तेजस्वी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर क्रिकेट खेलते हुए वीडियो पोस्ट कियाहै। तेजस्वी ने लिका है कि जिंदगी हो या खेल, जीतने के लिए हमेशा खेलना चाहिए। जितना अधिक आप योजना बनाते हैं, उतना ही आप मैदान पर प्रदर्शन करते हैं।
उन्होंने कहा कि एक उम्र के बाद बैट और बॉल पर हाथ आजमाने में मजा आता है। यह तब अधिक संतोषजनक हो जाता है जब ड्राइवर, रसोइया, स्वीपर, माली और देखभाल करनेवाले आपके साथी हों और आपको आउट करने और आपकी बॉल पर शॉट लगाने को आतुर हों।उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह खत्म होने के बाद जब सभी नेता पीएम नरेंद्र मोदी को छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पीएम ने तेजस्वी को सलाह दी थी। पीएम ने तेजस्वी से कहा था कि थोड़ा वजन कम करो। पीएम की सलाह पर तेजस्वी उस दिन मुस्कुराये थे। ऐसे में तेजस्वी के क्रिकेट खेलने को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।  तेजस्वी आइपीएल में दिल्ली टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।