- गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में भी शुरू होगी ये प्लान
पटना। बिहार की राजधानी पटना के लोग ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेंगे। टाउन में कहां पर ट्रैफिक जाम है, कहां पर नहीं, पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी मिल जायेगी।
यह भी पढ़ें:Bihar: सीतामढ़ी में साढ़े तीन हजार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो अरेस्ट,चार गाड़ियां जब्त
और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
ADG हेडक्वार्टर जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना पुलिस को फेसबुक, ट्विटर आदि पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रैफिक की जानकारी देने का आदेश दिया है।इसकी शुरुआत पीकआवर में ट्रैफिक अपडेट से होगी। बादमें यह जानकारी सुबह आठ से रात 10 बजे तक एक- एक घंटे के अंतराल पर मिलने लगेगी। बाद में योजना का विस्तार गया, मुजफ्फरपुर सहित प्रमुख हैवी ट्रैफिक वाले शहरों में भी किया जायेगा।
एक वीक में शुरू होगी कवायद
एडीजीपी जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को टाउन के जाम को लेकर डीआइजी एसटीएफ किम के साथ अपने ऑफिस में मंथन किया। एडीजी ने एसएसपी पटना और एसपी ट्रैफिक को दिये दिशा- निर्देश में ट्रैफिक की जानकारी अपडेट करने के साथ ही अशोक राजपथ, पटना जंक्शन, खेतान मार्केट, कारगिल चौक, राजाबाजार, राजापुल, कंकडबाग, बाइपास, मछुआ टोली, राजेंंद्र नगर टर्मिनल, बैरिया बस स्टैंड, राजीव नगर चौराहा, अनीसाबाद चौराहा आदि जाम वालेस्थानों को लेकर योजना बनाकर जाम मुक्त करने को कहा गया है। पटना पुलिस को एक सप्ताह में इसके क्रियान्वयन कर देना है। हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रैफिक की जानकारी एक सप्ताह से पहले ही मिलने लगेगी। एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार को भी एसएसपी और एसपी ट्रैफिक के साथ बैठक करने के निर्देश दिये हैं।