- CCTV फुटेज से क्रिमिनलों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
देवघर। टाउन पुलिस स्टेशन एरिया के बरमसिया स्थित SBI ट्रेनिंग सेंटर SME ब्रांच में इंट्री करने से पहले अंडा व मकई कारोबारी से बैग में भरे नकद पांच लाख रुपये की छिनतई कर ली गयी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज खंगाली है। फुटेज से क्रिमिनलों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
झारखंड: नीति आयोग की टीम के साथ बैठक, CM हेमंत सोरेन बोले- स्टेट के पास सीमित संसाधन, सेंट्रल करे सहयोग
पुरनदाहा मुहल्ला निवासी अंडा व मकई कारोबारी रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्हें भागलपुर से अंडा व मकई की खेप मंगवाने के लिए वहां के थोक व्यापारी के बैंक अकाउंट में राशि डिपोजिट करना था। वहअपने भांजे के साथ पैसा लेकर जमा कराने SBI के SME ब्रांच गये थे। बैंक कैंपस में ही पैसों से भरे बैग की छिनतई कर ली गयी। बाइक पर सवार दो युवकों बैंक झपटकर भाग निकले।
छिनतई की सूचना मिलते ही SDPO पवन कुमार व टाउन पुलिस स्टेशन ओसी रतन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने बैंक के अंदर व बाहर लगे CCTV फुटेज को खंगाला। CCTV फुटेज में दो लोगों के द्वारा कारोबारी के हाथ से बैग छीनने की घटना कैंद हो गयी है। कटिहार के कोढ़ा गैंग के क्रिमिनलों द्वारा छिनतई की बात कही जा रही है।