उत्तर प्रदेश: एसपी और सुभासपा में चुनावी गठबंधन, अखिलेश यादव से मिले ओपी राजभर, बोले अबकी बार बीजेपी साफ

उत्तर प्रदेश में  2022 का विधानसभा चुनाव को सुभासपा और समाजवादी पार्टी मिलकर लड़ेंगी। दोनों पार्टियों में का गठबंधन हो गया है। में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को एसपी प्रसिडेंट अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात के बाद गठबंधन का एलान कर दिया। 

उत्तर प्रदेश: एसपी और सुभासपा में चुनावी गठबंधन, अखिलेश यादव से मिले ओपी राजभर, बोले अबकी बार बीजेपी साफ

Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में  2022 का विधानसभा चुनाव को सुभासपा और समाजवादी पार्टी मिलकर लड़ेंगी। दोनों पार्टियों में का गठबंधन हो गया है। में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को एसपी प्रसिडेंट अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात के बाद गठबंधन का एलान कर दिया। 

आगरा : पुलिस कस्टडी में सफाईकर्मी की मौत, पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी

अखिलेश यादव से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली बीजेपी गवर्नमेंट के केवल चार दिन बचे हैं। उन्होंने नारा दिया कि अबकी बार, बीजेपी साफ। वहीं समाजवादी पार्टी ने सुभासपा से गठबंधन करने के बाद कहा कि सपा और सुभासपा साथ आये हैं। सपा ने कहा कि, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे।

शर्तों के साथ बीजेपी से गठबंधन करना चाहते थे ओपी राजभर
ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा पहले भी आप, बीजेपी समेत कई पार्टियों के साथ गठबंधन को लेकर कयास लगा चुकी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पहले भाजपा के साथ गठबंधन की बात कही थी। इसको लेकर धर्मेंद्र प्रधान और ओम प्रकाश राजभर की एक दिन पहले इस मुद्दे पर बात भी हुई थी। इसमें राजभर ने कुछ शर्तों के साथ 2022 में बीजेपी के साथ जाने के संकेत दिए थे। सुभासपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बातचीत के क्रम में धर्मेंद्र प्रधान ने राजभर को मिलकर चुनाव लड़ने को कहा था। इस पर राजभर ने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने के साथ ही बिजली और शिक्षा जैसे पार्टी के मुद्दों को मानने की बात की थी।