पटना। बिहार की राजधानी पटना के नवीन पुलिस लाइन में एक एएसआइ ने पुलिस कांस्टेबल को कुर्सी से नीचे पटक दिया। इसके बाद मेज से स्टेपलर उठाकर उसकी भौह पर मार दिया। मौजूद जवानों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान: एक्स पीएम इमरान खान के काफिले पर हमला, पैर में लगी गोली, हमलावर अरेस्ट
पीड़ित जवान संजय कुमार ने एएसआइ योगेंद्र के खिलाफ बुद्धा कालोनी पुलिस स्टेशन में गाली गलौज और मारपीट का एफआइआर दर्ज कराया है। यह घटना पिछले 27 अक्टूबर की है। पुलिस कांस्टेबल ने बताया कि एएसआइ ने लिखित प्रतिवेदन देने को लेकर उससे सवाल पूछा। शिकायत वापस लेने को कहा। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। संजय मूल रूप से मुजफ्फरपुर का निवासी है। वह नवीन पुलिस लाइन में बॉडीगार्ड सेक्शन में तैनात है।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
एएसआइ ने बताया कि वह 27 अक्टूबर को ऑफिस में काम कर रहा था। तभी एएसआइ योगेंद्र वहां पहुंचे और गाली देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ लिखित प्रतिवेदन क्यों दिए हो? अगर रिपोर्ट वापस नहीं ली तो बुरा होगा। इसके बाद एएसआइ ने पुलिस को कुर्सी से पटक दिया और पिटाई करने लगा। जख्मी पुलिस कांस्टेबल को इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।