- स्वस्थ रहने के लिए कारगर है जुंबा डांस
धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पीजी ब्लॉक एक्सटेंशन में बुधवार को एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) चंदन कुमार ने फिता काटकर जुंबा क्लासेस का उद्घाटन किया।
इसका उद्घाटन करने के बाद उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीजों के व्यायाम एवं फिटनेस प्रोग्राम के तहत इसे शुरू किया गया है। यह डांस एक एरोबिक्स कैटेगरी में आता है। इस डांस को म्यूजिक के साथ करते वक्त खूब कूदना होता है जिससे फेफड़े जोर-जोर से चलने लगते हैं। यह एक तरह से वर्कआउट ही है। इसके करने से सांस से जुड़ी परेशानी दूर होती है और लंग्स को भी स्वस्थ्य रखने में मदद मिलती है।
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
उन्होंने बताया कि इसे नियमित करने से हार्ट डिजीज, ओबेसिटी, थायरॉयड आदि बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। इससे हार्ट की पम्पिंग बेहतर होती है और यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाकर इंसान को स्वस्थ रखता है।उन्होंने बताया कि आजकल फिटनेस के लिए जुंबा को काफी महत्व दिया जा रहा है। कई लोग जुंबा क्लासेस लेते हैं और इसके फायदे भी काफी देखने को मिल रहे हैं। इसके लिए किसी भी तरह के इक्यूपमेंट की आवश्यकता नहीं होती है और इसे मरीज बहुत ही आसानी से अपने घर पर भी कर सकते हैं।
इस अवसर पर पीजी ब्लॉक के नोडल अफसर डॉ डीपी भूषण, डॉ राजश्री भूूषण, ट्रेनर श्वेता कुमारी समेत कोविड सेंटर के अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे।