नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 14वें मुकाबले में बुधवार को पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में नौ विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में SRH की यह पहली जीत है।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में पंजाब के कैप्टन केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बैंटिंग करने का फैसला किया। पंजाब की टीम 19.4 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में हैदराबाद की टीम ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 121 रन बनाकर जीत हासिल की। इससे पहले तीन मैचों में उसे तीन हार का सामना करना पड़ा था।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, सीवी एरिया के AC व इंस्पेक्टर बदले
- धनबाद के रियाज कुरैशी की ‘द डार्क लाइट’ का मुंबई में प्रमोशन, महेश भट्ट ने सराहा
- Dhanbad: बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा! सांसद ढुल्लू महतो की प्रशासन को चेतावनी
- अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल? दुलारचंद हत्याकांड में 30 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
हैदराबाद की पारी
हैदराबाद को ओपनर डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरेस्टो ने अच्छी शुरुआत दिलाई। 11वें ओवर में वॉर्नर 37 रन बनाकर फेबियन ऐलन के शिकार हुए। जॉनी बेयरेस्टो 63 और केन विलियमसन 16 बनाकर नॉट आउट रहे।
पंजाब की पारी
टॉस जीतकर पहले बैंटिंग करने उतरी पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल के साथ मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। भुवनेश्वर कुमार ने केएल राहुल को चार रन पर केदार जाधव के हाथों कैच करवाया। मंयक अग्रवाल को 22 रन पर खलील अहमद ने आउट किया। निकोलस पूरन भी शून्य के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गये। क्रिस गेल 17 बॉल पर 15 रन बनाये। गेल को राशिद खान ने पवेलियन भेजा।दिया। दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर अभिषेक शर्मा के शिकार बने। मोजेस हेनरिकेज को अभिषेक शर्मा ने 14 रन पर आउट किया। फेबियन ऐलन को खलील ने छह रन पर आउट किया। शाहरुख खान 22 रन बनाकर खलील के शिकार बने। कौल ने मुरुगन अश्विन को नौ रन पर आउट किया। मोहम्मद शमी तीन रन बनाकर रन आउट हुए। हैदराबाद के लिए खलील अहमद को तीन और अभिषेक शर्मा को दो विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला।