Advertisement

नई दिल्ली। देश में लोगों को अब कोरोना की जांच के लिए ना तो स्वास्थ्य हेल्थ सेंटर में जाने की आवश्यकता होगी और ना ही सैंपल कलेक्शन के लिए किसी को घर बुलाने की जरूरत है। लोग अब खुद ही आसानी से अपने घर में कोरोना की जांच कर सकेंगे।

ADVERTISEMENT

घर में कोविड जांच के लिए पहले टेस्टिंग किट कोविसेल्फ (CoviSelf) अगले वीक के अंत तक मार्केट में उपलब्ध होगी। पुणे के माय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस के डायरेक्टर सुजीत जैन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी है।यह पहली होम टेस्टिंग किट है जिसे देश में इस्तेमाल के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने मंजूरी दी है।

उत्पादकों ने इंडिया में 90 परसेंट पिन कोड्स तक पहुंचने का टारगेट रखा है।इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। जैन ने कहा है कि अगले वीक के अंत तक यह दवा की सात लाख दुकानों और हमारे ऑनलाइन फार्मेसी पार्टनर्स के पास उपलब्ध होगी।टैक्स समेत किट की प्राइस 250 रुपये होगी। किट के साथ एक मैन्युल होगा जिसमें बताया जाएगा कि बिना किसी हेल्थ स्टाफ की मदद लिए आप कैसे खुद ही कोरोना की जांच कर सकते हैं। चूंकि यह रेपिड एंटीजन टेस्ट है, इसमें केवल नेजल स्वैब की जरूरत होगी। टेस्ट में केवल दो मिनट का समय लगेगा और 15 मिनट के अदर रिजल्ट पता चल जायेगा। पॉजिटिव रिपोर्ट उससे भी काफी पहले आ जायेगी। यदि रिपोर्ट 20 मिनट के बाद आती है तो यह अवैध माना जायेगा।