नई दिल्ली। WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और अच्छा फीचर ले कर आया है। इस नये फीचर की वजह से यूजर्स किसी मीडिया फाइल को फॉरवार्ड हुए कैप्शन भी साथ में भेज सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू भी कर दिया है।
यह भी पढ़ें:झारखंड: देवघर में कुख्यात सागर राउत व बिट्टू को पुलिस ने किया अरेस्ट
यह है फीचर
WhatsApp के इस नए फीचर से यूजर्स मीडिया के रूप में फोटो, वीडियो, GIF या डॉक्यूमेंट्स को भी कैप्शन के साथ फॉरवर्ड कर सकेंगे। पहले किसी मीडिया फाइल को जब कैप्शन के साथ फॉरवर्ड करते थे तो मीडिया फाइल तो चली जाती थी लेकिन कैप्शन नहीं जाता था। इसलिए मीडिया को कैप्शन के साथ फॉरवर्ड करने के लिए यूजर्स को Share बटन के विकल्प पर जाना होता था। लेकिन अब ये समस्या खत्म हो जायेगी।यूजर्स हर रोज कितने ही लोगों को मीडिया फॉरवर्ड करते हैं लेकिन अगर किसी खास फोटो या वीडियोको खोजना पड़ता तो हमारी हालत खराब हो जाती है उसे ढूंढते ढूंढते। लेकिन इस फीचर सेWhatsApp में जब मीडिया फाइल के साथ कैप्शन लगा होगा, तो हमें सर्च करते ही फाइल आसानी से मिल जायेगी। इसलिए इस फीचर के आने से यूजर्स को मीडिया खोजने में सुगमता मिलेगी।
कब मिलेगा यह फीचर
कंपनी इस फीचर पर पिछले कुछ समय से काम कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल यह फीचर बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है। जब यूजर्स को इसका अपडेट मिलना शुरू होगा तो उनकेपास किसी मीडिया फाइल को भेजते हुए नीचे कैप्शन साथ में भेजने का विकल्प सात में रहेगा। ऐसे में अगर यूजर्स कोई कैप्शन भेजना है तो आप साथ में जोड़ सकते हैं।अगर कैप्शन नहीं भेजना है तोउसके लिए dismiss आइकन पर टैप करना होगा।
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली